नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform
LIVE 09 Aug, 05:08 PM छत्तीसगढ़
🎬 ENTERTAINMENT

CG Cineबिंदास बहुरानी का नया छत्तीसगढ़ी गीत ‘मोर जोही’ YouTube पर हुआ रिलीजma News

CG CINEMA NEWS

छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए एक नया गीत ‘मोर जोही’ YouTube पर रिलीज हो गया है। बिंदास बहुरानी और कुंदन साहू की प्रमुख भूमिका वाले इस गीत को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। गीत में छत्तीसगढ़ की लोकभावना, प्रेम और स्थानीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।

गीत का निर्माण संजीव कुमार साहू ने किया है। इसके गीतकार वंदना साहू एवं आदित्य साहू हैं, जबकि गीत को शिवानी जांघेल और कुलदीप सरवा ने अपनी आवाज दी है। गीत की रिकॉर्डिंग रागदीप म्यूजिक स्टूडियो, रेंकाथेरा, गुंडरदेही में हुई है।

वीडियो टीम
‘मोर जोही’ का निर्देशन कुंदन साहू ने किया है। कहानी एवं पटकथा वंदना साहू ने लिखी है। हरिश पटेल ने DOP एवं एडिटिंग की जिम्मेदारी संभाली है। कैमरा एवं लाइट असिस्टेंट के रूप में गोलू (भूपेश) पटेल ने सहयोग दिया है।
गीत का पोस्टर डिजाइन हरिश पटेल ने किया, जबकि आर्ट डिजाइन एवं फ्रॉक आर्ट का कार्य जगेश्वर साहू एवं कुलेश साहू ने संभाला। कॉस्ट्यूम डिजाइन में वंदना साहू, कुंदन साहू एवं ईश्वर लीना साहू का योगदान रहा। मेकअप रितु पटेल ने किया है।
गीत का पोस्ट प्रोडक्शन HP Production, डोंगरगांव द्वारा किया गया है। वहीं प्रोडक्शन मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सुधीर देशमुख एवं रूपेंद्र साहू ने संभाली।
छत्तीसगढ़ की खूबसूरत लोकेशन में शूटिंग
‘मोर जोही’ की शूटिंग छत्तीसगढ़ की विभिन्न लोकेशनों पर की गई है, जिसमें प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और स्थानीय परिवेश को वीडियो में खूबसूरती से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
निर्माण टीम ने लक्ष्मण सिंह साहू, बसंती साहू, दादी प्रोडक्शन एवं PK Studio डोंगरगांव का विशेष आभार व्यक्त किया है।

‘मोर जोही’ अब YouTube पर उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमी इस नए गीत को सुनने के साथ-साथ वीडियो को लाइक, कमेंट और शेयर कर कलाकारों एवं पूरी टीम का उत्साहवर्धन कर सकते हैं।

CG Cinema की खबरें

अभी CG Cinema की कोई खबर प्रकाशित नहीं है।
📲 Install App