सक्ती। महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को सम्मान देने के उद्देश्य से सक्ती शहर में आगामी 20 सितंबर 2026, रविवार को भव्य ‘सशक्त नारी सम्मान अवार्ड’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, प्रतिभा प्रदर्शन और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
आयोजन के अंतर्गत एजुकेशन लर्निंग सेमिनार के साथ मिस, मिसेज एवं किड्स शक्ति प्रतियोगिता, फैशन शो तथा मां पार्वती मेकअप थीम टैलेंट शो का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं हुनर प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना है।
सुहासी धामी होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट
कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत बॉलीवुड एवं भारतीय टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री सुहासी धामी की मौजूदगी होगी। लोकप्रिय धारावाहिक ‘देवों के देव... महादेव’ सहित विभिन्न टेलीविजन कार्यक्रमों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाली सुहासी धामी कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी।
प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान और मंच
आयोजकों के अनुसार, ‘सशक्त नारी सम्मान अवार्ड’ के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, मेहनत और योगदान से पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही फैशन शो और टैलेंट शो के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी कला एवं व्यक्तित्व को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
इस भव्य आयोजन को लेकर सक्ती शहर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की है।

▶
▶
▶