नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 28 Nov, 09:37 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
25 मौतें, बॉयलर की तकनीकी खामियां और पुनर्वास का विवाद… कटघरे में सिंघीतराई का वेदांता पावर प्लांटRaigarh : युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्ताररायगढ़ के लेबडा-देवरी-रानीगुड़ा में खनिज विभाग का एक्शन, 4 जेसीबी समेत 21 वाहन जब्तCG बार-बार बुलाने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर, मां और नवजात की मौत से परिजनों में आक्रोशछत्तीसगढ़ के 83 लाख राशनकार्डधारियों के लिए बड़ा अपडेट... चना-शक्कर और केरोसिन पर विभाग ने दी ये जानकारीप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, कृषि विस्तार अधिकारी समेत दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार…Chhattisgarh : जुए का फड़ सजाने में मदद करने वाले पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, टीआई-एसआई के साथ तीन आरक्षक निलंबितChhattisgarh सक्ती में गोवर्धन घी की बिक्री पर तत्काल रोक, जांच में तय मानक से 2.6 गुना ज्यादा मिला लेडछत्तीसगढ़ के स्कूलों में 5 दिसंबर तक मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’, निबंध से लेकर लोकगीत तक होंगी प्रतियोगिताएंसुप्रीम कोर्ट करेगा पत्रकारों की कानूनी पहचान पर विचार, क्या मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाला हर शख्स पत्रकार है?
Local

रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण

Nazar Chhattisgarh VPM

उत्तम वेशभूषा एवं टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत, स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास

रायगढ़, 27 नवंबर 2026। आज दिनांक 27.11.2026 को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह द्वारा पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली तथा पुलिस बल की वेशभूषा, अनुशासन और टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया। परेड में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्दी, साफ-सफाई, साज-सज्जा एवं अनुशासित प्रस्तुति का अवलोकन करते हुए उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कृत किया गया।

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को क्रमवार टोलियों में विभाजित कर स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया। जवानों ने निर्धारित कमांड के अनुरूप कदमताल, तालमेल, एकरूपता एवं सामूहिक अनुशासन का प्रदर्शन किया। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्वयं परेड की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जवानों को परेड के दौरान निर्धारित नियमों एवं कमांड का पूर्ण अनुशासन के साथ पालन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता, शारीरिक दक्षता एवं टीम भावना बनाए रखने में नियमित परेड की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। परेड केवल औपचारिक गतिविधि नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने का माध्यम है। नियमित अभ्यास से जवानों में अनुशासन और सामूहिक कार्यक्षमता का विकास होता है, जिसका लाभ पुलिस के दैनिक कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान मिलता है।

उन्होंने रक्षित निरीक्षक को निर्देशित किया कि पुलिस लाइन में नियमित रूप से परेड आयोजित कराई जाए तथा पुलिसकर्मियों को ड्रिल एवं शारीरिक अभ्यास का निरंतर प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही जवानों के टर्नआउट और अनुशासन पर विशेष ध्यान देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाए। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक अमित सिंह द्वारा किया गया।

Related News

📲 Install App