नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 28 Nov, 05:44 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
25 मौतें, बॉयलर की तकनीकी खामियां और पुनर्वास का विवाद… कटघरे में सिंघीतराई का वेदांता पावर प्लांटRaigarh : युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्ताररायगढ़ के लेबडा-देवरी-रानीगुड़ा में खनिज विभाग का एक्शन, 4 जेसीबी समेत 21 वाहन जब्तCG बार-बार बुलाने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर, मां और नवजात की मौत से परिजनों में आक्रोशछत्तीसगढ़ के 83 लाख राशनकार्डधारियों के लिए बड़ा अपडेट... चना-शक्कर और केरोसिन पर विभाग ने दी ये जानकारीप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, कृषि विस्तार अधिकारी समेत दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार…Chhattisgarh : जुए का फड़ सजाने में मदद करने वाले पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, टीआई-एसआई के साथ तीन आरक्षक निलंबितChhattisgarh सक्ती में गोवर्धन घी की बिक्री पर तत्काल रोक, जांच में तय मानक से 2.6 गुना ज्यादा मिला लेडछत्तीसगढ़ के स्कूलों में 5 दिसंबर तक मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’, निबंध से लेकर लोकगीत तक होंगी प्रतियोगिताएंसुप्रीम कोर्ट करेगा पत्रकारों की कानूनी पहचान पर विचार, क्या मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाला हर शख्स पत्रकार है?
Local

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 5 दिसंबर तक मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’, निबंध से लेकर लोकगीत तक होंगी प्रतियोगिताएं

Nazar Chhattisgarh VPM

रायपुर, 27 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ी भाषा, स्थानीय बोलियों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय विद्यालयों में 27 नवंबर से 5 दिसंबर 2026 तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों के लिए निबंध, भाषण, वाद-विवाद और लोकगीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।नक्शे देखें

इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा, स्थानीय बोलियों, कला, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। इसके लिए संस्कृति विभाग ने स्कूल शिक्षा विभाग को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

महतारी भाखा सम्मान सप्ताह के तहत मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा रायपुर में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 30 नवंबर को मिडिल स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता, 1 दिसंबर को हाई स्कूलों में वाद-विवाद और 2 दिसंबर को लोकगीत प्रतियोगिता होगी।

इसी तरह हायर सेकेंडरी स्कूलों में 3 दिसंबर को निबंध और 4 दिसंबर को भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं 5 दिसंबर को महाविद्यालय स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। निबंध प्रतियोगिता के लिए अधिकतम 200 शब्द और 45 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। भाषण, वाद-विवाद और लोकगीत प्रतियोगिताओं में प्रत्येक प्रतिभागी को अपनी प्रस्तुति के लिए अधिकतम पांच मिनट मिलेंगे।

विजेता विद्यार्थियों को मिलेगा पुरस्कार

प्रदेश के सभी जिलों में मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्कृति विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक मंडल और आयोजन स्थल का चयन स्कूल शिक्षा विभाग करेगा। साथ ही प्रतिदिन आयोजित गतिविधियों, प्रतिभागियों की संख्या और विजेता विद्यार्थियों की नामवार जानकारी संस्कृति विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की स्थापना 14 अगस्त 2008 को हुई थी। आयोग छत्तीसगढ़ी सहित प्रदेश की अन्य स्थानीय भाषाओं और बोलियों के अनुसंधान, दस्तावेज संकलन, साहित्य सृजन, अनुवाद और प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रहा है। महतारी भाखा सम्मान सप्ताह का आयोजन विद्यार्थियों में अपनी मातृभाषा के प्रति गौरव और सम्मान की भावना विकसित करने के साथ छत्तीसगढ़ की भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है।

Related News

📲 Install App