नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 28 Nov, 05:44 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
25 मौतें, बॉयलर की तकनीकी खामियां और पुनर्वास का विवाद… कटघरे में सिंघीतराई का वेदांता पावर प्लांटRaigarh : युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्ताररायगढ़ के लेबडा-देवरी-रानीगुड़ा में खनिज विभाग का एक्शन, 4 जेसीबी समेत 21 वाहन जब्तCG बार-बार बुलाने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर, मां और नवजात की मौत से परिजनों में आक्रोशछत्तीसगढ़ के 83 लाख राशनकार्डधारियों के लिए बड़ा अपडेट... चना-शक्कर और केरोसिन पर विभाग ने दी ये जानकारीप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, कृषि विस्तार अधिकारी समेत दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार…Chhattisgarh : जुए का फड़ सजाने में मदद करने वाले पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, टीआई-एसआई के साथ तीन आरक्षक निलंबितChhattisgarh सक्ती में गोवर्धन घी की बिक्री पर तत्काल रोक, जांच में तय मानक से 2.6 गुना ज्यादा मिला लेडछत्तीसगढ़ के स्कूलों में 5 दिसंबर तक मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’, निबंध से लेकर लोकगीत तक होंगी प्रतियोगिताएंसुप्रीम कोर्ट करेगा पत्रकारों की कानूनी पहचान पर विचार, क्या मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाला हर शख्स पत्रकार है?
Local

रायगढ़ के लेबडा-देवरी-रानीगुड़ा में खनिज विभाग का एक्शन, 4 जेसीबी समेत 21 वाहन जब्त

Nazar Chhattisgarh Desk

लेबडा-देवरी-रानीगुड़ा क्षेत्र में मचा हड़कंप, 1 चैन माउंटेन मशीन, 4 जेसीबी, 1 ट्रैक्टर लोडर और 15 ट्रैक्टर कार्रवाई की जद में

रायगढ़। जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 21 वाहनों को जब्त किया है। रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर खनिज उड़नदस्ता दल ने शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे लेबडा-देवरी-रानीगुड़ा क्षेत्र में अचानक दबिश दी। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम ने मौके पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की। जब्त वाहनों में 1 चैन माउंटेन मशीन, 4 जेसीबी मशीन, 1 ट्रैक्टर लोडर और 15 ट्रैक्टर शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही सील कर दिया गया।वहीं, 5 ट्रैक्टरों को पुलिस थाना खरसिया की अभिरक्षा में रखा गया है। इसके अलावा 4 जेसीबी मशीन, 1 ट्रैक्टर लोडर और 10 ट्रैक्टरों को जिला कार्यालय परिसर में रखा गया है।

अवैध खनन पर विभाग की पैनी नजर

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर विभाग लगातार निगरानी रख रहा है। नियमों का उल्लंघन कर इस गतिविधि में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।इस पूरी कार्रवाई में खनिज निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा एवं अनुराग बड़ा सहित खनिज उड़नदस्ता दल के सिपाही शामिल रहे।

खनिज विभाग की इस बड़ी कार्रवाई ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के कारोबार पर प्रशासन की नजर है। अब देखना होगा कि आगे भी इसी तरह की सख्ती जारी रहती है या नहीं।

Related News

📲 Install App