नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 28 Nov, 05:44 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
25 मौतें, बॉयलर की तकनीकी खामियां और पुनर्वास का विवाद… कटघरे में सिंघीतराई का वेदांता पावर प्लांटRaigarh : युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्ताररायगढ़ के लेबडा-देवरी-रानीगुड़ा में खनिज विभाग का एक्शन, 4 जेसीबी समेत 21 वाहन जब्तCG बार-बार बुलाने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर, मां और नवजात की मौत से परिजनों में आक्रोशछत्तीसगढ़ के 83 लाख राशनकार्डधारियों के लिए बड़ा अपडेट... चना-शक्कर और केरोसिन पर विभाग ने दी ये जानकारीप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, कृषि विस्तार अधिकारी समेत दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार…Chhattisgarh : जुए का फड़ सजाने में मदद करने वाले पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, टीआई-एसआई के साथ तीन आरक्षक निलंबितChhattisgarh सक्ती में गोवर्धन घी की बिक्री पर तत्काल रोक, जांच में तय मानक से 2.6 गुना ज्यादा मिला लेडछत्तीसगढ़ के स्कूलों में 5 दिसंबर तक मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’, निबंध से लेकर लोकगीत तक होंगी प्रतियोगिताएंसुप्रीम कोर्ट करेगा पत्रकारों की कानूनी पहचान पर विचार, क्या मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाला हर शख्स पत्रकार है?
Local

CG बार-बार बुलाने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर, मां और नवजात की मौत से परिजनों में आक्रोश

Nazar Chhattisgarh VPM

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। इसके कुछ घंटे बाद मां ने भी दम तोड़ दिया। रिलेटिव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला पलारी PHC का है।

रिलेटिव का कहना है कि लेबर पेन होने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान वे डॉक्टर को बार-बार बुलाते रहे, लेकिन डॉक्टर उसे देखने नहीं पहुंचे। डॉक्टर ने कहा था कि जरूरत पड़ने पर नर्स कॉल कर बुला लेगी।

उनका आरोप है कि इसके बाद नर्स के भरोसे डिलीवरी कराई गई। महिला के ससुर ने कहा, ‘बहू को हंसते-खेलते अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन वह लाश बनकर लौटी।’ वहीं अब रिलेटिव इस मामले में उच्च अधिकारियों की सख्त कार्रवाई मांग की है। इधर, इस मामले में सीएमएचओ डॉ. जेएल उइके ने कहा कि मामले की गहन जांच कराई जाएगी। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पलारी निवासी तीरथ साहू की पत्नी वेदबाई साहू को 20 नवंबर की सुबह करीब 5:30 बजे लेबर पेन हुआ। इसके बाद पति तीरथ और ससुर महेश साहू वेदबाई लेकर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सुबह करीब 6 बजे वेदबाई को भर्ती कराया गया। उस समय अस्पताल में नर्स कुमारी हेमलता ठाकुर मौजूद थी।

ससुर महेश साहू के मुताबिक, सुरक्षित डिलीवरी के लिए उन्होंने ग्रामीण चिकित्सा सहायक (आरएमए) सुनील कुमार देवांगन को कई बार कॉल किया, लेकिन वे वेदबाई को देखने नहीं पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर की गैरमौजूदगी में नर्स के भरोसे ही डिलीवरी कराने की तैयारी की गई। रिलेटिव के मुताबिक, सुबह 8:50 बजे प्रसव हुआ, लेकिन नवजात मृत पैदा हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार घबरा गया। उन्होंने नवजात की जांच और प्रसूता के बेहतर इलाज के लिए दोनों को धमतरी ले जाने की बात कही।

उनका आरोप है कि नवजात की मौत के बाद पहुंचे डॉक्टर ने वेदबाई की हालत सामान्य बताते हुए उसे रेफर करने से मना कर दिया। बाद में वेदबाई की तबीयत बिगड़ने पर उसे धमतरी ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। वेदबाई के पति तीरथ राम साहू ने बताया कि उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बार-बार कहा था कि अगर यहां इलाज संभव नहीं है तो उनकी पत्नी को धमतरी रेफर कर दिया जाए। इसके बावजूद अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला की हालत सामान्य बताई।

तीरथ साहू ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उनसे कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। उन्होंने जब कागजात के बारे में जानकारी मांगी तो उन्हें कुछ नहीं बताया गया। वेदबाई को धमतरी भेजने के दौरान स्वास्थ्यकर्मी की मौजूदगी को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आए हैं। आरएमए सुनील कुमार देवांगन का कहना है कि महिला के साथ मितानिन को भेजा गया था। वहीं, मितानिन लक्ष्मी सोनवानी के मुताबिक, वे नवजात को लेकर धमतरी गई थीं। उनके लौटने से पहले ही महिला को धमतरी भेजा जा चुका था। मामले में ग्रामीण चिकित्सा सहायक सुनील कुमार देवांगन ने लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में अनुभवी डॉक्टरों की कमी है। दूसरी ओर, ग्रामीणों ने आरएमए पर निजी क्लिनिक चलाने और सरकारी स्वास्थ्य केंद्र की तुलना में निजी प्रैक्टिस को प्राथमिकता देने के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विधानसभा सत्र में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2019 से 2022 के बीच बालोद जिले में 8 गर्भवती महिलाओं और 365 नवजातों की मौत हुई थी। इसके बाद के आंकड़ों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। सीएमएचओ डॉ. जेएल उइके ने कहा कि मामले की गहन जांच कराई जाएगी। जांच में डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related News

📲 Install App