नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 28 Nov, 05:44 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
25 मौतें, बॉयलर की तकनीकी खामियां और पुनर्वास का विवाद… कटघरे में सिंघीतराई का वेदांता पावर प्लांटRaigarh : युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्ताररायगढ़ के लेबडा-देवरी-रानीगुड़ा में खनिज विभाग का एक्शन, 4 जेसीबी समेत 21 वाहन जब्तCG बार-बार बुलाने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर, मां और नवजात की मौत से परिजनों में आक्रोशछत्तीसगढ़ के 83 लाख राशनकार्डधारियों के लिए बड़ा अपडेट... चना-शक्कर और केरोसिन पर विभाग ने दी ये जानकारीप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, कृषि विस्तार अधिकारी समेत दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार…Chhattisgarh : जुए का फड़ सजाने में मदद करने वाले पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, टीआई-एसआई के साथ तीन आरक्षक निलंबितChhattisgarh सक्ती में गोवर्धन घी की बिक्री पर तत्काल रोक, जांच में तय मानक से 2.6 गुना ज्यादा मिला लेडछत्तीसगढ़ के स्कूलों में 5 दिसंबर तक मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’, निबंध से लेकर लोकगीत तक होंगी प्रतियोगिताएंसुप्रीम कोर्ट करेगा पत्रकारों की कानूनी पहचान पर विचार, क्या मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाला हर शख्स पत्रकार है?
Local

Chhattisgarh : जुए का फड़ सजाने में मदद करने वाले पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, टीआई-एसआई के साथ तीन आरक्षक निलंबित

Nazar Chhattisgarh VPM

सूरजपुर। 28 नवंबर 2026 जुआ खिलवाने और जुआरियों से सांठ-गांठ के मामले में सूरजपुर SP ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापपुर TI दिनेश पुरैना और एक उप निरीक्षक के साथ तीन आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

सूरजपुर SP आईपीएस योगेश कुमार पटेल ने थाना प्रतापपुर के अंतर्गत 27 नवंबर को प्रतापपुर बस स्टैंड के पास जुआ खेलने की सूचना पर जिला स्तरीय टीम भेजकर छापामार कार्रवाई करवाई थी. इसमें 7 जुआरियों के कब्जे से कुल 99,600 रुपए नगद, 52 पत्ती ताश, 7 नाग मोबाइल फोन व कई चालान जप्ती की गई. इसी दौरान पता चला कि यह जुआ फड़ प्रतापपुर निवासी जयभगवान अग्रवाल द्वारा प्रतापपुर थाना के पुलिस कर्मियों के साथ मिलीभगत करके खिलवाया जा रहा था।

मामले में प्रथम दृष्ट्या थाना प्रतापपुर के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाये जाने एवं जुआ फड़ पर कार्रवाई नहीं किये जाने से उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र सूरजपुर संबद्ध किया गया है. जिन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें प्रतापपुर TI निरीक्षक दिनेश पुरैना और उप निरीक्षक विवेक खलखो के साथ आरक्षक राजेश तिवारी, आरक्षक भीमेश रामो और आरक्षक राजकुमार पासवान शामिल हैं।

आदेश के तहत निलंबित अधिकारी-कर्मचारी सक्षम अधिकारी की पूर्व लिखित अनुमति प्राप्त किए बिना न तो अपना मुख्यालय प्रायोजित करेंगे और न ही कर्तव्य से सहमत रहेंगे. निलंबन की अवधि में इन्हे वित्तीय नियमों के तहत केवल नियमानुसार देय जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

Related News

📲 Install App