नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 28 Nov, 05:38 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
25 मौतें, बॉयलर की तकनीकी खामियां और पुनर्वास का विवाद… कटघरे में सिंघीतराई का वेदांता पावर प्लांटRaigarh : युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्ताररायगढ़ के लेबडा-देवरी-रानीगुड़ा में खनिज विभाग का एक्शन, 4 जेसीबी समेत 21 वाहन जब्तCG बार-बार बुलाने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर, मां और नवजात की मौत से परिजनों में आक्रोशछत्तीसगढ़ के 83 लाख राशनकार्डधारियों के लिए बड़ा अपडेट... चना-शक्कर और केरोसिन पर विभाग ने दी ये जानकारीप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, कृषि विस्तार अधिकारी समेत दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार…Chhattisgarh : जुए का फड़ सजाने में मदद करने वाले पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, टीआई-एसआई के साथ तीन आरक्षक निलंबितChhattisgarh सक्ती में गोवर्धन घी की बिक्री पर तत्काल रोक, जांच में तय मानक से 2.6 गुना ज्यादा मिला लेडछत्तीसगढ़ के स्कूलों में 5 दिसंबर तक मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’, निबंध से लेकर लोकगीत तक होंगी प्रतियोगिताएंसुप्रीम कोर्ट करेगा पत्रकारों की कानूनी पहचान पर विचार, क्या मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाला हर शख्स पत्रकार है?
Local

उत्तम मेमोरियल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में भूपदेवपुर पुलिस ने छात्रों को यातायात एवं साइबर फ्रॉड के प्रति किया गया जागरूक

Nazar Chhattisgarh VPM

शिविर में संविधान दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों ने संविधान उद्देशिका की दिलाई शपथ

26 नवंबर, रायगढ़ । शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ से संबद्ध उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेलपाली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम पंडरीपानी पश्चिम विकासखंड एवं जिला रायगढ़ में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत छठवें दिवस में यातायात जागरूकता एवं साइबर फ्रॉड से बचाव विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता थाना भूपदेवपुर के प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार बांधव ने स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता बताते हुए सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने तथा सड़क पर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रवीण कुमार बांधव ने साइबर फ्रॉड के विषय पर उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों से अवगत कराते हुए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता एवं सावधानी ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार नायक, जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना, जिला रायगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवाओं में सामाजिक जागरूकता, जिम्मेदारी एवं जनसेवा की भावना विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम में श्री राजेश कुमार पटेल, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, कोड़तराई ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों को शिविर के उद्देश्यों के अनुरूप समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया एवं स्वयंसेवकों को रासेयो गीत तथा तालियों के माध्यम से उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पंडरीपानी की सरपंच श्रीमती सावित्री साहू, शासकीय विद्यालय डोंगीतराई के प्राचार्य श्री ए.एल. साहू, शिक्षक श्री वीरेन्द्र चौहान, श्री अवधराम सिदार सहित अन्य शिक्षकगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा यातायात नियमों के पालन एवं साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ आमजन को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। शिविर में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का शपथ लिया l

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का मुख्य विषय "नशा एवं टी.बी. मुक्त युवा" है, जिसके अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Related News

📲 Install App