नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 10:37 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Local

Kharsia News:तेलीकोट में 8 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई

नजर छत्तीसगढ़

आज दिनांक 20.08.2026 को पुलिस चौकी खरसिया की टीम ने ऑपरेशन आघात के तहत तेलीकोट में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तेलीकोट में एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल तेलीकोट फोकटपारा पहुंची, जहां एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से प्लास्टिक का पारदर्शी डिब्बा रखे मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेन्द्र बघेल पिता बेदराम बघेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 18 तेलीकोट, चौकी खरसिया, जिला रायगढ़ बताया। डिब्बे की तलाशी लेने पर उसमें करीब 8 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,600 है, बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। शराब रेड कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज, आरक्षक साविल चन्द्रा, आरक्षक कीर्ति राम सिदार एवं बोधराम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related News

📲 Install App