कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षमतापुर में आज बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि न तो बाल विवाह करेंगे और न ही अपने आसपास होने देंगे। साथ ही बाल विवाह की रोकथाम के लिए समाज के लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती पारिका यादव ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए शिक्षा एवं जनजागरूकता को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने, सुरक्षित बचपन जीने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलना चाहिए। बाल विवाह बच्चों के भविष्य एवं सर्वांगीण विकास में बाधा उत्पन्न करता है। इसे रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती पारिका यादव के साथ विद्यालय के स्टाफ सदस्य श्री दिनेश्वर साहू, श्री विजय कुमार पैंकरा, श्री भूषण यादव, श्री योगेश धीवर, श्री मोतीराम मरापी, श्री सुरेश पुनाचा, सुश्री पुष्पा बैगा, श्री दिनेश सिदार, श्री शिव प्रसाद, श्री सागर कोर्राम एवं श्री देवनाथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने तथा परिवार एवं समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

▶
▶
▶
▶