नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 27 Nov, 04:38 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
जांजगीर-चांपा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख से अधिक के गांजा और नशीली दवाएं नष्ट, 1.92 क्विंटल गांजा भट्ठी में जलायानैला नवरात्रि में यातायात व्यवस्था संभालने वाले युवाओं का पुलिस ने किया सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साहजांजगीर-चांपा में महिला से छेड़छाड़, पामगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्ताररायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षणचांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस स्वयंसेवक भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरवरायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड्स 2026’ विवादों में: वोटिंग में धांधली और पक्षपात के आरोप, नाराज क्रिएटर्स ने फाड़े सर्टिफिकेटशासकीय नवीन महाविद्यालय चपले में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने लिया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्पसारंगढ़ के दहिदा रेत खदान में ‘लूट’ का खुला खेल की शिकायत..290 की रेत 900 में, ऊपर से 400 रुपये की बिना रसीद ‘गुंडागर्दी’..सक्ती कलेक्ट्रेट में मनाया गया संविधान दिवस, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कराया प्रस्तावना का सामूहिक वाचनउत्तम मेमोरियल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में भूपदेवपुर पुलिस ने छात्रों को यातायात एवं साइबर फ्रॉड के प्रति किया गया जागरूक
Local

Chhattisgarh बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की मौत: ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आकर गई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

Nazar Chhattisgarh

तखतपुर। बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने से सब स्टेशन ऑपरेटर की मौत हो गई। हादसे के बाद बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि ऑपरेटर को काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

जानिए कब और कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, घटना हिर्री थाना क्षेत्र का है। ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में 32 वर्षीय अमन साहू ठेका कंपनी के अंतर्गत स्टेशन ऑपरेटर के रूप में काम करता था। बताया जा रहा है कि बीती रात अमन साहू सब स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात था। रातभर ड्यूटी करने के बाद शनिवार सुबह जब रिलीवर ऑपरेटर सब स्टेशन पहुंचा, तब हादसे की जानकारी सामने आई। अमन सब स्टेशन के कार्यालय में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, यह जांच का विषय है। एक युवा कर्मचारी की इस तरह असमय मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने बिजली विभाग और ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच के बाद सामने आएगा हादसे का कारण

आरोप है कि जान जोखिम में डालकर काम करने वाले ऑपरेटर को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। हालांकि, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, हादसे के वास्तविक कारण और विभागीय जिम्मेदारी को लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related News

📲 Install App