नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 27 Nov, 04:38 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
जांजगीर-चांपा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख से अधिक के गांजा और नशीली दवाएं नष्ट, 1.92 क्विंटल गांजा भट्ठी में जलायानैला नवरात्रि में यातायात व्यवस्था संभालने वाले युवाओं का पुलिस ने किया सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साहजांजगीर-चांपा में महिला से छेड़छाड़, पामगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्ताररायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षणचांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस स्वयंसेवक भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरवरायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड्स 2026’ विवादों में: वोटिंग में धांधली और पक्षपात के आरोप, नाराज क्रिएटर्स ने फाड़े सर्टिफिकेटशासकीय नवीन महाविद्यालय चपले में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने लिया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्पसारंगढ़ के दहिदा रेत खदान में ‘लूट’ का खुला खेल की शिकायत..290 की रेत 900 में, ऊपर से 400 रुपये की बिना रसीद ‘गुंडागर्दी’..सक्ती कलेक्ट्रेट में मनाया गया संविधान दिवस, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कराया प्रस्तावना का सामूहिक वाचनउत्तम मेमोरियल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में भूपदेवपुर पुलिस ने छात्रों को यातायात एवं साइबर फ्रॉड के प्रति किया गया जागरूक
Local

Chhattisgarh : 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेने वाली GST की महिला अधिकारी अंचला गिरी सस्पेंड, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

Nazar Chhattisgarh VPM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में GST की महिला अधिकारी अंचला गिरी को निलंबित कर दिया गया है। अंचला गिरी राज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ थीं और कांकेर वृत्त में अपनी सेवाएं दे रही थीं।

जानकारी के मुताबिक, अंचला गिरी पर एक व्यवसायी से रिश्वत मांगने और रिश्वत स्वीकार करने का आरोप है। ACB ने कार्रवाई करते हुए उन्हें कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद राज्य कर आयुक्त कार्यालय ने 22 नवंबर 2026 को उनके निलंबन का आदेश जारी किया।

जारी आदेश में कहा गया है कि शासकीय सेवक द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान रिश्वत की मांग करना या रिश्वत स्वीकार करना गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के विपरीत मानते हुए अंचला गिरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय, जगदलपुर संभाग निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

राज्य कर आयुक्त द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया

Related News

📲 Install App