नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 27 Nov, 04:36 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
जांजगीर-चांपा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख से अधिक के गांजा और नशीली दवाएं नष्ट, 1.92 क्विंटल गांजा भट्ठी में जलायानैला नवरात्रि में यातायात व्यवस्था संभालने वाले युवाओं का पुलिस ने किया सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साहजांजगीर-चांपा में महिला से छेड़छाड़, पामगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्ताररायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षणचांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस स्वयंसेवक भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरवरायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड्स 2026’ विवादों में: वोटिंग में धांधली और पक्षपात के आरोप, नाराज क्रिएटर्स ने फाड़े सर्टिफिकेटशासकीय नवीन महाविद्यालय चपले में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने लिया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्पसारंगढ़ के दहिदा रेत खदान में ‘लूट’ का खुला खेल की शिकायत..290 की रेत 900 में, ऊपर से 400 रुपये की बिना रसीद ‘गुंडागर्दी’..सक्ती कलेक्ट्रेट में मनाया गया संविधान दिवस, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कराया प्रस्तावना का सामूहिक वाचनउत्तम मेमोरियल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में भूपदेवपुर पुलिस ने छात्रों को यातायात एवं साइबर फ्रॉड के प्रति किया गया जागरूक
Local

Chhattisgarh जांजगीर में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 60 नए आवास, निर्माण कार्य शुरू; किराये के मकानों से मिलेगी मुक्ति

Nazar Chhattisgarh VPM

जांजगीर-चांपा, 25 नवंबर 2026। जिले के पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जांजगीर-चांपा पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। SP विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के प्रयासों से जांजगीर कोतवाली थाना के पीछे 60 सर्वसुविधायुक्त नए आवासीय मकानों का निर्माण कराया जाएगा। वर्षों पुराने जर्जर मकानों को हटाकर नए आवास बनाने का काम शुरू हो गया है।

पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा इन आवासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के तहत पुराने जर्जर भवनों को हटाने के बाद स्थल की साफ-सफाई और निर्माण से संबंधित प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिए गए हैं। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े पुराने मकानों की जगह नए आवास बनने से पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय वातावरण मिल सकेगा।

इस पहल से पुलिसकर्मियों को किराये के मकानों में रहने की मजबूरी से काफी हद तक राहत मिलेगी। वहीं, कोतवाली थाना परिसर के समीप आवास उपलब्ध होने से आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। इससे पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और ड्यूटी व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।

एसपी विजय कुमार पाण्डेय की यह पहल पुलिस कर्मचारियों के कल्याण, उनकी आवासीय समस्याओं के समाधान और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 60 नए आवासों के निर्माण से जिले के पुलिसकर्मियों को लंबे समय से प्रतीक्षित आवासीय सुविधा मिल सकेगी

Related News

📲 Install App