नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 27 Nov, 04:36 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
जांजगीर-चांपा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख से अधिक के गांजा और नशीली दवाएं नष्ट, 1.92 क्विंटल गांजा भट्ठी में जलायानैला नवरात्रि में यातायात व्यवस्था संभालने वाले युवाओं का पुलिस ने किया सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साहजांजगीर-चांपा में महिला से छेड़छाड़, पामगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्ताररायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षणचांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस स्वयंसेवक भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरवरायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड्स 2026’ विवादों में: वोटिंग में धांधली और पक्षपात के आरोप, नाराज क्रिएटर्स ने फाड़े सर्टिफिकेटशासकीय नवीन महाविद्यालय चपले में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने लिया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्पसारंगढ़ के दहिदा रेत खदान में ‘लूट’ का खुला खेल की शिकायत..290 की रेत 900 में, ऊपर से 400 रुपये की बिना रसीद ‘गुंडागर्दी’..सक्ती कलेक्ट्रेट में मनाया गया संविधान दिवस, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कराया प्रस्तावना का सामूहिक वाचनउत्तम मेमोरियल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में भूपदेवपुर पुलिस ने छात्रों को यातायात एवं साइबर फ्रॉड के प्रति किया गया जागरूक
Local

सक्ति में नाली निर्माण की मांग पर मारपीट का आरोप, एफआईआर के बाद भी गिरफ्तारी नहीं; एसपी से न्याय की गुहार

Nazar Chhattisgarh VPM

सक्ती।26 नवंबर 2026 सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में नाली निर्माण की मांग को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम हरेठीखुर्द की एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपने पति के साथ मारपीट करने और बीच-बचाव करने पर खुद को भी घायल करने का आरोप लगाया है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने अब SP से न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल, पीड़िता प्रमिला बाई साहू के मुताबिक, 2 नवंबर को गांव में सीसी रोड निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माण कार्य उनके घर के पास पहुंचा, तो उन्होंने और उनके पति ने सड़क के पानी की निकासी के लिए नाली बनाने की मांग की।

आरोप है कि इसी बात को लेकर निर्माण कार्य में मेट के रूप में काम कर रहे राजू कुमार साहू ने उनके पति के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची प्रमिला बाई के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके सिर, कलाई और कोहनी में चोटें आईं।

घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर हसौद पुलिस ने 3 नवंबर को मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3) और 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पीड़िता का आरोप है कि 25 नवंबर तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने आरोपी से दोबारा विवाद या किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई है।

पीड़िता प्रमिला बाई साहू ने SP सक्ती को आवेदन सौंपकर मामले की समीक्षा, आरोपी के विरुद्ध शीघ्र वैधानिक कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।

Related News

📲 Install App