नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 09:49 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Local

भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब पर दोहरी कार्रवाई, दो कार्रवाई में 14 लीटर महुआ शराब जब्त

Nazar Chhattisgarh

रायगढ़, 29 अगस्त 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना भूपदेवपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में एक पुरुष एवं एक महिला आरोपी को पकड़ा है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 14 लीटर अवैध महुआ शराब तथा 300 रुपये बिक्री रकम बरामद कर जब्त की गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कौशिक के नेतृत्व में भूपदेवपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा।

सिंधनपुर-बिलासपुर मेन रोड पर 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पहली कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिंधनपुर से बिलासपुर की ओर जाने वाली मेन रोड पर एक व्यक्ति थैले में अवैध बिक्री के लिए महुआ शराब लेकर पैदल जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को थैले सहित पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जयकृष्ण तरिया पिता स्व. वासुदेव तरिया, उम्र 49 वर्ष, निवासी बिलासपुर, थाना भूपदेवपुर, जिला रायगढ़ बताया। उसके कब्जे में रखे थैले की तलाशी लेने पर प्लास्टिक जरीकेन, क्षमता 10 लीटर, में भरी हुई 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 1,000 रुपये है, बरामद हुई। पुलिस ने शराब को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया। आरोपी जयकृष्ण तरिया के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

बिलासपुर यात्री प्रतीक्षालय के पास महिला से अवैध महुआ शराब और बिक्री रकम बरामद

दूसरी कार्रवाई में भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम बिलासपुर यात्री प्रतीक्षालय के पास एक महिला को अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने मौके से नोनी बाई तिवारी, उम्र 47 वर्ष, निवासी बिलासपुर को पकड़ा। महिला के कब्जे से 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में करीब 04 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 400 रुपये, बरामद हुई। इसके साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नगद बिक्री रकम भी पुलिस ने जब्त की। महिला आरोपी के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Related News

📲 Install App