नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 09:50 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Local

बिलासपुर कोर्ट में वकीलों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप… VIDEO

Nazar Chhattisgarh

बिलासपुर,17 सितंबर (नजर छत्तीसगढ़) बिलासपुर के जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते दो वकीलों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। कोर्ट परिसर में तैनात आरक्षक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।आरोप है कि बलौदाबाजार अग्निकांड मामले में शामिल रहे एक वकील ने विवाद के दौरान मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वकीलों को थाने ले गई। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।टीआई किशोर केंवट ने बताया कि वकील ओम प्रकाश बंजारे और मुकेश बंजारे बुधवार को जिला कोर्ट में मौजूद थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर मारपीट करने लगे। न्यायालय परिसर में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने विवाद की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों अधिवक्ताओं को थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, अधिवक्ता ओम प्रकाश बंजारे का नाम बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट अग्निकांड मामले में सामने आया था। अग्निकांड के बाद प्रशासन की कार्रवाई के तहत उन्हें जिला बदर किया गया है। इसके बावजूद बुधवार को वे बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर में मौजूद थे। यहां उनका अधिवक्ता मुकेश बंजारे से विवाद हो गया। टीआई किशोर केंवट ने बताया कि दोनों अधिवक्ता पहले भीम आर्मी से जुड़े रहे हैं। दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर रंजिश होने की जानकारी मिली है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Related News

📲 Install App