नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 26 Nov, 04:15 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली सिरप के कारोबार में संलिप्त दो सप्लायर गिरफ्ताररायपुर में 2 करोड़ के आईफोन चोरी मामले का खुलासा, अंतरराज्यीय कंजर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार; 1.50 करोड़ के 125 आईफोन बरामदसारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की कलेक्टर ने की समीक्षा, 27 नवंबर को चलेगा जागरूकता अभियानसक्ति में नाली निर्माण की मांग पर मारपीट का आरोप, एफआईआर के बाद भी गिरफ्तारी नहीं; एसपी से न्याय की गुहाररायगढ़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 8 पेट्रोल पंपों का पेट्रोल-डीजल विक्रय बंद, आगामी आदेश तक रहेंगे सीलछात्रावास में नहीं मिल रहा भरपेट खाना : दाल के नाम पर पानी परोसने का आरोप, अधीक्षिका बदलने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएंChhattisgarh जांजगीर में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 60 नए आवास, निर्माण कार्य शुरू; किराये के मकानों से मिलेगी मुक्तिChhattisgarh उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बगैर जुए के फड़ में मारी रेड, प्रशिक्षु एसआई को एसपी ने किया निलंबित…Chhattisgarh बालोद जिले से म्यूजिक टीचर की डर्टी हरकत; संगीत के बहाने छात्रा से छेड़छाड़; कोर्ट ने भेजा जेलSakti: पुलिस की कथित पिटाई के बाद तालाब में कूदा युवक, 24 घंटे बाद मिला शव, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण
Local

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोप, भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Nazar Chhattisgarh

रायगढ़, 12 अक्टूबर 2026। भूपदेवपुर पुलिस ने घर से लापता हुई 18 वर्षीय युवती को हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम झरप से दस्तयाब कर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को स्थानीय महिला ने थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 29 सितंबर की रात घर से बिना बताए कहीं चली गई है।

महिला ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात में खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। रात करीब 12:30 बजे बेटी अपने बिस्तर पर नहीं मिली। आसपास तलाश करने और सुबह पड़ोसियों व रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान युवती की मां, परिवार के सदस्यों और सहेलियों से पूछताछ की गई। इस दौरान युवती की मित्रता ग्राम नंदेली, थाना कोतरारोड़ निवासी लाल कुमार विश्वकर्मा, पिता रामचरण विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष से होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और मुखबिर से प्राप्त सूचना पर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम झरप से युवती को दस्तयाब किया।

इसके बाद महिला अधिकारी के माध्यम से युवती का कथन दर्ज किया गया। युवती के कथन के आधार पर आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप सामने आने पर प्रकरण में बीएनएस की धारा 69 जोड़ी गई। युवती की सहमति से उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मामले में आरोपी लाल कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार बांधव एवं हमराह स्टाफ थाना भूपदेवपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related News

📲 Install App