नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 26 Nov, 04:15 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली सिरप के कारोबार में संलिप्त दो सप्लायर गिरफ्ताररायपुर में 2 करोड़ के आईफोन चोरी मामले का खुलासा, अंतरराज्यीय कंजर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार; 1.50 करोड़ के 125 आईफोन बरामदसारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की कलेक्टर ने की समीक्षा, 27 नवंबर को चलेगा जागरूकता अभियानसक्ति में नाली निर्माण की मांग पर मारपीट का आरोप, एफआईआर के बाद भी गिरफ्तारी नहीं; एसपी से न्याय की गुहाररायगढ़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 8 पेट्रोल पंपों का पेट्रोल-डीजल विक्रय बंद, आगामी आदेश तक रहेंगे सीलछात्रावास में नहीं मिल रहा भरपेट खाना : दाल के नाम पर पानी परोसने का आरोप, अधीक्षिका बदलने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएंChhattisgarh जांजगीर में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 60 नए आवास, निर्माण कार्य शुरू; किराये के मकानों से मिलेगी मुक्तिChhattisgarh उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बगैर जुए के फड़ में मारी रेड, प्रशिक्षु एसआई को एसपी ने किया निलंबित…Chhattisgarh बालोद जिले से म्यूजिक टीचर की डर्टी हरकत; संगीत के बहाने छात्रा से छेड़छाड़; कोर्ट ने भेजा जेलSakti: पुलिस की कथित पिटाई के बाद तालाब में कूदा युवक, 24 घंटे बाद मिला शव, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण
Local

ग्राम मुरा में धूमधाम से हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कर्मा नृत्य और मयूरी कर्मा पार्टी ने बांधा समां

Nazar Chhattisgarh

खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरा में नौ दिनों तक दुर्गा उत्सव की धूम रही। भक्तिमय माहौल और श्रद्धा के साथ मनाए गए नवरात्र पर्व का समापन बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हुआ। इस दौरान माता रानी की प्रतिमाओं को पारंपरिक कर्मा नृत्य और आकर्षक जुलूस के साथ पूरे गांव का भ्रमण कराया गया। इसके बाद मांड नदी में विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

ग्राम मुरा में तीन प्रमुख स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। संत भवन डीपापारा की महारानी के विसर्जन जुलूस में मयूरी कर्मा पार्टी की मनमोहक प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। पारंपरिक वाद्ययंत्रों और कर्मा नृत्य की थाप पर श्रद्धालु उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।

वहीं बीच बस्ती स्थित समलाई मंदिर और देवांगन मोहल्ले में स्थापित माता रानी की प्रतिमाओं को भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ग्राम भ्रमण कराया गया। इस दौरान डीजे और कर्मा नृत्य की धुन पर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात तीनों स्थानों की प्रतिमाओं का मांड नदी में विसर्जन किया गया।

नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मां दुर्गा की आराधना, पारंपरिक लोकनृत्य और सामूहिक सहभागिता ने पूरे गांव को भक्तिमय रंग में रंग दिया। बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ ही नवरात्र उत्सव का विधिवत समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अगले वर्ष फिर से आगमन की प्रार्थना की।

Related News

📲 Install App