एकता, अखंडता और स्वच्छता के संकल्प के साथ आगे आए NSS स्वयंसेवक, प्राचार्य एवं स्टाफ ने भी संभाली जिम्मेदारी
खरसिया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय खरसिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, महाविद्यालय स्टाफ एवं NSS स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों ने आकर्षक पोस्टर बनाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। वहीं स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वयं स्वयंसेवकों के साथ भाग लेकर स्वच्छता कार्यों में श्रमदान किया तथा स्वच्छ परिसर और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण एवं देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय एकता केवल एक विचार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार ने एकजुटता, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम ने युवाओं को राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।






▶
▶
▶
▶