नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 26 Nov, 03:59 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली सिरप के कारोबार में संलिप्त दो सप्लायर गिरफ्ताररायपुर में 2 करोड़ के आईफोन चोरी मामले का खुलासा, अंतरराज्यीय कंजर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार; 1.50 करोड़ के 125 आईफोन बरामदसारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की कलेक्टर ने की समीक्षा, 27 नवंबर को चलेगा जागरूकता अभियानसक्ति में नाली निर्माण की मांग पर मारपीट का आरोप, एफआईआर के बाद भी गिरफ्तारी नहीं; एसपी से न्याय की गुहाररायगढ़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 8 पेट्रोल पंपों का पेट्रोल-डीजल विक्रय बंद, आगामी आदेश तक रहेंगे सीलछात्रावास में नहीं मिल रहा भरपेट खाना : दाल के नाम पर पानी परोसने का आरोप, अधीक्षिका बदलने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएंChhattisgarh जांजगीर में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 60 नए आवास, निर्माण कार्य शुरू; किराये के मकानों से मिलेगी मुक्तिChhattisgarh उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बगैर जुए के फड़ में मारी रेड, प्रशिक्षु एसआई को एसपी ने किया निलंबित…Chhattisgarh बालोद जिले से म्यूजिक टीचर की डर्टी हरकत; संगीत के बहाने छात्रा से छेड़छाड़; कोर्ट ने भेजा जेलSakti: पुलिस की कथित पिटाई के बाद तालाब में कूदा युवक, 24 घंटे बाद मिला शव, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण
Local

राज्योत्सव में दिखेंगे सारंग के करतब, 1-2 नवंबर को आसमान में 5 हेलिकॉप्टर बनाएंगे 10 तरह की आकृतियां

Nazar Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में इस बार आसमान में भारतीय वायुसेना के हैरतअंगेज करतब देखने को मिलेंगे। एयरफोर्स की सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम 1 और 2 नवंबर को पांच हेलिकॉप्टरों के साथ करीब 10 तरह के फॉर्मेशन और हवाई करतब दिखाएगी। इसमें हवा में दिल की आकृति बनाने से लेकर हेलिकॉप्टरों के अलग-अलग दिशाओं में तेजी से बिखरने तक के प्रदर्शन शामिल हैं। दोनों दिन सुबह 11:30 बजे से एयर शो शुरू होगा।

एयर शो में सारंग टीम के अलावा वायुसेना की आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम भी अपने कौशल का प्रदर्शन करेगी। वहीं, एमआई-17 हेलिकॉप्टर से विशेष स्लिदरिंग ऑपरेशन दिखाया जाएगा। इसमें जवान हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे नीचे उतरते हुए दिखाई देंगे। वायुसेना के इन प्रदर्शनों के जरिए लोगों को उसकी ऑपरेशनल क्षमता, तकनीक और जवानों के प्रशिक्षण की झलक मिलेगी।

आकाशगंगा टीम के आठ प्रशिक्षित पैराशूट जंप इंस्ट्रक्टर एएन-32 विमान से 8 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाएंगे। टीम का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर आर्यन कैंत्युरा करेंगे। यह टीम आगरा स्थित पैराट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल से आएगी। बता दें कि आकाशगंगा की स्थापना 10 अगस्त 1987 को एयरफोर्स स्टेशन आगरा में हुई थी। टीम ने 2019 के गणतंत्र दिवस समारोह में पैराशूट के जरिए 20म30 फीट का तिरंगा प्रदर्शित कर खास उपलब्धि हासिल की थी। सारंग टीम के शो में पांच हेलिकॉप्टर एक साथ अलग-अलग आकृतियां बनाते हुए उड़ान भरेंगे। इनमें इनवर्टेड वाइनग्लास फॉर्मेशन में हेलिकॉप्टर हवा में उल्टे गिलास जैसी आकृति बनाएंगे। इंडिया फॉर्मेशन और डायमंड फॉर्मेशन में हेलिकॉप्टर विशेष ज्यामितीय आकृतियों में उड़ान भरेंगे।

डॉल्फिन लीप में हेलिकॉप्टर डॉल्फिन की छलांग जैसी तेजी से ऊपर उठने और नीचे आने वाली मूवमेंट करेंगे। क्रॉस ओवर ब्रेक में हेलिकॉप्टर एक-दूसरे के सामने से गुजरते हुए अलग-अलग दिशाओं में मुड़ेंगे। डबल एरो क्रॉस में दो समूह तीर जैसी आकृति बनाते हुए एक-दूसरे को क्रॉस करेंगे। मेश फॉर्मेशन में हेलिकॉप्टर एक-दूसरे के रास्ते से गुजरते हुए जाल जैसी आकृति बनाएंगे। लेवल क्रॉस में अलग-अलग दिशाओं से एक ही ऊंचाई पर उड़ते हुए हेलिकॉप्टर एक-दूसरे को क्रॉस करेंगे। हार्ट फॉर्मेशन में पांचों हेलिकॉप्टर सफेद धुएं से आसमान में दिल की आकृति बनाएंगे। वहीं, सारंग स्प्लिट में सभी हेलिकॉप्टर तेजी से अलग-अलग दिशाओं में बिखरते हुए दिखाई देंगे। यह टीम का सिग्नेचर करतब है। एयर शो को लेकर वायुसेना की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई थी। इसमें एयर कमोडोर एनके बाला, सारंग टीम के लीडर ग्रुप कैप्टन अभिजीत और डिस्प्ले पायलट स्क्वाड्रन लीडर अंकिता व फ्लाइट लेफ्टिनेंट शशांक मौजूद रहे। डिफेंस पीआरओ विंग कमांडर देबार्थो धर ने कार्यक्रम का समन्वय किया।

Related News

📲 Install App