नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 26 Nov, 04:11 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली सिरप के कारोबार में संलिप्त दो सप्लायर गिरफ्ताररायपुर में 2 करोड़ के आईफोन चोरी मामले का खुलासा, अंतरराज्यीय कंजर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार; 1.50 करोड़ के 125 आईफोन बरामदसारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की कलेक्टर ने की समीक्षा, 27 नवंबर को चलेगा जागरूकता अभियानसक्ति में नाली निर्माण की मांग पर मारपीट का आरोप, एफआईआर के बाद भी गिरफ्तारी नहीं; एसपी से न्याय की गुहाररायगढ़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 8 पेट्रोल पंपों का पेट्रोल-डीजल विक्रय बंद, आगामी आदेश तक रहेंगे सीलछात्रावास में नहीं मिल रहा भरपेट खाना : दाल के नाम पर पानी परोसने का आरोप, अधीक्षिका बदलने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएंChhattisgarh जांजगीर में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 60 नए आवास, निर्माण कार्य शुरू; किराये के मकानों से मिलेगी मुक्तिChhattisgarh उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बगैर जुए के फड़ में मारी रेड, प्रशिक्षु एसआई को एसपी ने किया निलंबित…Chhattisgarh बालोद जिले से म्यूजिक टीचर की डर्टी हरकत; संगीत के बहाने छात्रा से छेड़छाड़; कोर्ट ने भेजा जेलSakti: पुलिस की कथित पिटाई के बाद तालाब में कूदा युवक, 24 घंटे बाद मिला शव, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण
Local

बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खड़ी फसल और करपा दोनों पर संकट

Nazar Chhattisgarh VPM

बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल के साथ-साथ कटाई के बाद खेतों में रखे करपा पर भी बारिश का संकट मंडराने लगा है। महीनों की कड़ी मेहनत, लागत और उम्मीदों से तैयार की गई फसल पर मौसम की मार किसानों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है।

किसानों के सामने दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। जिन किसानों की धान की फसल अभी खेतों में खड़ी है, उन्हें बारिश और तेज हवा से फसल के गिरने तथा दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका सता रही है। वहीं जिन किसानों ने धान की कटाई कर खेतों में करपा बनाकर रखा है, उनके लिए बारिश और भी अधिक परेशानी का कारण बन रही है। करपा के भीगने से धान में नमी बढ़ने, दाने का रंग बदलने और गुणवत्ता खराब होने की आशंका बनी हुई है।

धान खरीदी का समय होने के कारण किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसानों को डर है कि यदि लगातार बारिश होती रही तो उनकी उपज की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिससे खरीदी केंद्रों में धान बेचने के दौरान भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

किसानों का कहना है कि पूरे साल खेती में मेहनत करने के बाद जब फसल घर लाने का समय आया है, तब मौसम की बेरुखी उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रही है। खेती में पहले ही खाद, बीज, मजदूरी और अन्य कृषि सामग्री की लागत बढ़ी हुई है। ऐसे में बारिश से होने वाला नुकसान किसानों की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है।

किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वे कराया जाए तथा नुकसान की स्थिति में नियमानुसार राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किसानों को धान सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।

बहरहाल, आसमान से बरसती बारिश की बूंदों ने अन्नदाता की चिंता बढ़ा दी है। अब किसान मौसम साफ होने की प्रार्थना कर रहे हैं, ताकि उनकी महीनों की मेहनत सुरक्षित रह सके।

Related News

📲 Install App