नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 26 Nov, 04:14 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली सिरप के कारोबार में संलिप्त दो सप्लायर गिरफ्ताररायपुर में 2 करोड़ के आईफोन चोरी मामले का खुलासा, अंतरराज्यीय कंजर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार; 1.50 करोड़ के 125 आईफोन बरामदसारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की कलेक्टर ने की समीक्षा, 27 नवंबर को चलेगा जागरूकता अभियानसक्ति में नाली निर्माण की मांग पर मारपीट का आरोप, एफआईआर के बाद भी गिरफ्तारी नहीं; एसपी से न्याय की गुहाररायगढ़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 8 पेट्रोल पंपों का पेट्रोल-डीजल विक्रय बंद, आगामी आदेश तक रहेंगे सीलछात्रावास में नहीं मिल रहा भरपेट खाना : दाल के नाम पर पानी परोसने का आरोप, अधीक्षिका बदलने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएंChhattisgarh जांजगीर में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 60 नए आवास, निर्माण कार्य शुरू; किराये के मकानों से मिलेगी मुक्तिChhattisgarh उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बगैर जुए के फड़ में मारी रेड, प्रशिक्षु एसआई को एसपी ने किया निलंबित…Chhattisgarh बालोद जिले से म्यूजिक टीचर की डर्टी हरकत; संगीत के बहाने छात्रा से छेड़छाड़; कोर्ट ने भेजा जेलSakti: पुलिस की कथित पिटाई के बाद तालाब में कूदा युवक, 24 घंटे बाद मिला शव, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण
Local

बीजेमाल में अक्टूबर माह के राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Nazar Chhattisgarh VPM

बीजेमाल..सांकरा :- पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजेमाल की शासकीय उचित मूल्य दुकान में अक्टूबर माह के राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्टूबर माह में फिंगरप्रिंट लेने के बावजूद कुछ हितग्राहियों को चावल नहीं मिल पाया, जिससे वे राशन से वंचित रह गए।

ग्रामीणों के अनुसार, दुकान के पूर्व संचालनकर्ता द्वारा उनके कार्यकाल के दौरान करीब 135 क्विंटल चावल को लेकर हिसाब स्पष्ट किए जाने की आवश्यकता है और जरूरत पड़ने पर भारपाई भी की जाएगी । हालांकि, मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही सामने आएगी।

बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक माह से चारभाटा निवासी रूपधर महापात्र दुकान का संचालन कर रहे हैं तथा वर्तमान में नवंबर माह का राशन वितरण किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से खाद्य अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा को मामले की जानकारी दी है। अधिकारी ने शिकायत पर अवश्यक जांच का आश्वासन दिया है।

Related News

📲 Install App