नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 26 Nov, 04:09 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली सिरप के कारोबार में संलिप्त दो सप्लायर गिरफ्ताररायपुर में 2 करोड़ के आईफोन चोरी मामले का खुलासा, अंतरराज्यीय कंजर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार; 1.50 करोड़ के 125 आईफोन बरामदसारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की कलेक्टर ने की समीक्षा, 27 नवंबर को चलेगा जागरूकता अभियानसक्ति में नाली निर्माण की मांग पर मारपीट का आरोप, एफआईआर के बाद भी गिरफ्तारी नहीं; एसपी से न्याय की गुहाररायगढ़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 8 पेट्रोल पंपों का पेट्रोल-डीजल विक्रय बंद, आगामी आदेश तक रहेंगे सीलछात्रावास में नहीं मिल रहा भरपेट खाना : दाल के नाम पर पानी परोसने का आरोप, अधीक्षिका बदलने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएंChhattisgarh जांजगीर में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 60 नए आवास, निर्माण कार्य शुरू; किराये के मकानों से मिलेगी मुक्तिChhattisgarh उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बगैर जुए के फड़ में मारी रेड, प्रशिक्षु एसआई को एसपी ने किया निलंबित…Chhattisgarh बालोद जिले से म्यूजिक टीचर की डर्टी हरकत; संगीत के बहाने छात्रा से छेड़छाड़; कोर्ट ने भेजा जेलSakti: पुलिस की कथित पिटाई के बाद तालाब में कूदा युवक, 24 घंटे बाद मिला शव, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण
Local

जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली रैली, कहा- 2028 में छत्तीसगढ़िया समाज इस सरकार को सत्ता से करेगा बाहर

Nazar Chhattisgarh VPM

रायपुर। हेट स्पीच मामले में जेल में बंद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल सोमवार को रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें रिहाई मिली। जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान आतिशबाजी की गई और ढोल-डीजे के साथ जश्न मनाया गया।

जेल से निकलने के बाद अमित बघेल सीधे गुरुघासीदास बाबा चौक स्थित महतारी अंगना पहुंचे। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की आरती की। इस दौरान छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शहर में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।

रिहाई के बाद अमित बघेल का बयान

जेल से रिहा होने के बाद अमित बघेल ने ऐलान किया कि आने वाले दिनों में अडानी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया लोगों के ऊपर बीजेपी और कांग्रेस की सरकार अत्याचार कर रही है। सभी लोगों को 2028 का इंतजार है। सभी छत्तीसगढ़िया लोग इस सरकार को भगाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर बैठक की जाएगी। साथ ही नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी बड़ी प्लानिंग तैयार की जा रही है। सरकार के खिलाफ आंदोलन और भी तेज किया जाएगा

बता दें कि अमित बघेल हेट स्पीच के आरोप में जेल में बंद थे। उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में FIR दर्ज की गई थीं। सुप्रीम कोर्ट से रिहाई का आदेश मिलने के बाद उन्हें जेल से बाहर आने का रास्ता मिला

Related News

📲 Install App