नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 26 Nov, 03:59 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली सिरप के कारोबार में संलिप्त दो सप्लायर गिरफ्ताररायपुर में 2 करोड़ के आईफोन चोरी मामले का खुलासा, अंतरराज्यीय कंजर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार; 1.50 करोड़ के 125 आईफोन बरामदसारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की कलेक्टर ने की समीक्षा, 27 नवंबर को चलेगा जागरूकता अभियानसक्ति में नाली निर्माण की मांग पर मारपीट का आरोप, एफआईआर के बाद भी गिरफ्तारी नहीं; एसपी से न्याय की गुहाररायगढ़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 8 पेट्रोल पंपों का पेट्रोल-डीजल विक्रय बंद, आगामी आदेश तक रहेंगे सीलछात्रावास में नहीं मिल रहा भरपेट खाना : दाल के नाम पर पानी परोसने का आरोप, अधीक्षिका बदलने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएंChhattisgarh जांजगीर में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 60 नए आवास, निर्माण कार्य शुरू; किराये के मकानों से मिलेगी मुक्तिChhattisgarh उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बगैर जुए के फड़ में मारी रेड, प्रशिक्षु एसआई को एसपी ने किया निलंबित…Chhattisgarh बालोद जिले से म्यूजिक टीचर की डर्टी हरकत; संगीत के बहाने छात्रा से छेड़छाड़; कोर्ट ने भेजा जेलSakti: पुलिस की कथित पिटाई के बाद तालाब में कूदा युवक, 24 घंटे बाद मिला शव, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण
Local

हाथियों को खदेड़ना पड़ा भारी! कोरबा में गुस्साए हाथी ने ट्रैक्टर को किया चकनाचूर Video

Nazar Chhattisgarh VPM

कोरबा 24 नवंबर 2026 । छत्तीसगढ़ के कोरबा में ग्रामीणों को ट्रैक्टर से हाथी भगाना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब गुस्साए हाथी ने उनपर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन हाथी ने ट्रैक्टर को निशाना बनाते हुए उसे बुरी तरह कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा जंगल का है। बताया जा रहा है कि जिल्गा जंगल में 11 हाथियों का झुंड मौजूद है। इसी दौरान कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर हाथियों को जंगल से भगाने पहुंच गए।

ग्रामीणों की इस कोशिश से हाथी भड़क गया और उसने ट्रैक्टर पर हमला कर दिया। हाथी ने अपनी सूंड और पैरों से ट्रैक्टर को कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस घटना में ग्रामीण बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है

Related News

📲 Install App