शराब भट्टी के पास दिया था वारदात को अंजाम, 700 रुपये नकद और वीवो मोबाइल की थी लूट; आरोपियों के कब्जे से मोबाइल और 200 रुपये बरामद
चांपा। थाना चांपा क्षेत्र में राह चलते युवक को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने, मारपीट करने और नगदी रकम सहित मोबाइल लूटने के मामले में चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए वीवो कंपनी के मोबाइल और 200 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6), 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
शराब भट्टी के पास दिया वारदात को अंजाम
मामले के अनुसार, प्रार्थी राहुल उर्फ देव कुमार बरेठ निवासी ग्राम महुदा, थाना चांपा ने 24 नवंबर 2026 को थाना चांपा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 नवंबर की शाम काम समाप्त कर वह पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम कुरदा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचे और चाकू दिखाकर जेब में रखी रकम के बारे में पूछने लगे। प्रार्थी द्वारा कुछ नहीं होने की बात कहने पर दोनों आरोपियों ने उसकी पैंट की जेब से 700 रुपये नकद तथा हाथ में रखा वीवो कंपनी का मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे डराया-धमकाया और हाथ-मुक्कों से मारपीट भी की। इसके बाद दोबारा मारने के लिए दौड़ाया, जिस पर प्रार्थी किसी तरह अपनी जान बचाकर ग्राम कुरदा की ओर भाग निकला।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला अपराध
घटना के बाद प्रार्थी ने घर पहुंचकर अपने पिता मनोज कुमार बरेठ को पूरी जानकारी दी। रात होने और डर के कारण वह तत्काल थाने नहीं पहुंच सका। अगले दिन रिपोर्ट दर्ज होने पर चांपा पुलिस ने अपराध क्रमांक 633/2026 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर आरोपियों की पहचान सुनील यादव और नरोत्तम यादव निवासी जगदल्ला, घसिया मोहल्ला के रूप में की। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने 23 नवंबर को प्रार्थी से नगदी रकम एवं मोबाइल लूटने की घटना स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल और 200 रुपये नकद बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी
सुनील यादव पिता कार्तिक राम, उम्र 21 वर्ष, निवासी जगदल्ला, घसिया मोहल्ला सुरागुड़ा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा।
नरोत्तम यादव पिता स्व. तुलसी यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी जगदल्ला वार्ड क्रमांक 26, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 24 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, आरक्षक प्रकाश द्विवेदी सहित थाना चांपा के पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

▶
▶
▶
▶