नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 26 Nov, 03:59 PM छत्तीसगढ़
BREAKING
घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली सिरप के कारोबार में संलिप्त दो सप्लायर गिरफ्ताररायपुर में 2 करोड़ के आईफोन चोरी मामले का खुलासा, अंतरराज्यीय कंजर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार; 1.50 करोड़ के 125 आईफोन बरामदसारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की कलेक्टर ने की समीक्षा, 27 नवंबर को चलेगा जागरूकता अभियानसक्ति में नाली निर्माण की मांग पर मारपीट का आरोप, एफआईआर के बाद भी गिरफ्तारी नहीं; एसपी से न्याय की गुहाररायगढ़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 8 पेट्रोल पंपों का पेट्रोल-डीजल विक्रय बंद, आगामी आदेश तक रहेंगे सीलछात्रावास में नहीं मिल रहा भरपेट खाना : दाल के नाम पर पानी परोसने का आरोप, अधीक्षिका बदलने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएंChhattisgarh जांजगीर में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 60 नए आवास, निर्माण कार्य शुरू; किराये के मकानों से मिलेगी मुक्तिChhattisgarh उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बगैर जुए के फड़ में मारी रेड, प्रशिक्षु एसआई को एसपी ने किया निलंबित…Chhattisgarh बालोद जिले से म्यूजिक टीचर की डर्टी हरकत; संगीत के बहाने छात्रा से छेड़छाड़; कोर्ट ने भेजा जेलSakti: पुलिस की कथित पिटाई के बाद तालाब में कूदा युवक, 24 घंटे बाद मिला शव, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण
Local

जांजगीर चांपा : सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Nazar Chhattisgarh VPM

टीवी, होम थिएटर सहित घरेलू सामान चोरी कर हुआ था फरार, आरोपी के कब्जे से चोरी का मशरूका एवं मोटरसाइकिल जप्त

आरोपी संतोष कुमार विश्वकर्मा (26 वर्ष), निवासी सिवनी करवार पारा चांपा, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जांजगीर-चांपा। सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मकान का ताला एवं दरवाजे की कुंडी तोड़कर टीवी, होम थिएटर, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मकान सूना पाकर दिया चोरी की वारदात को अंजाम

मामले के अनुसार, प्रार्थिया मोंगरा बाई निवासी विद्या नगर, जांजगीर ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार के साथ कोरबा में भी रहती हैं तथा बीच-बीच में जांजगीर स्थित अपने मकान में आती-जाती रहती हैं। दिनांक 20 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने पुत्र के साथ मकान में ताला लगाकर कोरबा चली गई थीं। इस दौरान मकान सूना था।

दिनांक 23 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे जब वह वापस अपने मकान पहुंचीं तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली। अंदर जाकर देखने पर टीवी, होम थिएटर, बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान गायब थे। अज्ञात चोर द्वारा मकान का ताला एवं कुंडी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

घटना की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की पतासाजी में जुट गई। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही संतोष कुमार विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष, निवासी सिवनी करवार पारा, थाना चांपा को पकड़कर हिरासत में लिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपी से चोरी की घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी किए गए टीवी, होम थिएटर, बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान सहित मोटरसाइकिल जप्त की गई। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई

उक्त कार्रवाई में SI दिलीप सिंह, PSI दिव्या सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक दिलीप सिंह एवं थाना जांजगीर के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी को कम समय में गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने में सफलता मिली।

Related News

📲 Install App