नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 10:37 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
India

जांजगीर-नैला में दिखेगी अमेरिका के अक्षरधाम मंदिर की झलक, “नैला की महारानी” के भव्य दरबार की तैयारियां शुरू

नजर छत्तीसगढ़/वीपीएम

जांजगीर-नैला। इस वर्ष जांजगीर-नैला में दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य और आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। “जांजगीर नैला दुर्गोत्सव 2026” आयोजन समिति ने इस बार मां दुर्गा के दरबार को एक अनोखे स्वरूप में सजाने की तैयारी शुरू कर दी है।

इस वर्ष “नैला की महारानी का भव्य दरबार” अमेरिका के प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। विशाल और आकर्षक सजावट के साथ मां दुर्गा का दरबार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है।

भव्यता के साथ धार्मिक आस्था का संगम

दुर्गोत्सव के दौरान नैला में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार आयोजन समिति द्वारा प्रस्तावित थीम को लेकर लोगों में अभी से उत्सुकता दिखाई दे रही है। अक्षरधाम मंदिर की वास्तुकला से प्रेरित सजावट के जरिए धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और स्थापत्य कला की भव्य झलक प्रस्तुत करने की तैयारी है।

आयोजन समिति की तैयारियां शुरू होने के साथ ही “नैला की महारानी” के दरबार को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है। श्रद्धालुओं को इस बार दुर्गा पूजा में कुछ अलग और भव्य देखने को मिलने की उम्मीद है।

Related News

📲 Install App