नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 10:37 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
India

Korba News : महिला की पत्थर मारकर हत्या, अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

Nazar Chhattisgarh

कोरबा, 23 सितम्बर 2026(Nazar Chhattisgarh)। जिले के पसान थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर हत्या की दूसरी वारदात सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्राम पंचायत लैगा के आश्रित ग्राम लोकहड़ा में बुधवार सुबह 25 वर्षीय युवती सुकमनिया एक्का की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। लगातार दो दिनों में हत्या की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सुकमनिया एक्का का शव उसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर लहूलुहान हालत में मिला। आशंका है कि अज्ञात हमलावर ने युवती के सिर पर भारी पत्थर से वार कर उसकी हत्या की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। सुबह शव मिलने की जानकारी सामने आते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है। हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

गौरतलब है कि पसान थाना क्षेत्र में एक दिन पहले भी हत्या की वारदात सामने आई थी। इसके ठीक अगले दिन युवती की हत्या से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस अब दोनों घटनाओं के संबंध में अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हत्या की वजह और वारदात में शामिल व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Related News

📲 Install App