नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 09:51 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
India

Raigarh: महिला के कपड़े खींचने और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप: सरपंच सहित 4 पहुंचे सलाखों के पीछे।

Nazar Chhattisgarh Desk

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में महिला एवं नाबालिगों की सुरक्षा हेतु संचालित “अभियान संवेदना” के अंतर्गत चौकी जोबी पुलिस ने महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट, छेड़खानी एवं अभद्रता करने के मामले में ग्राम ओंगना के सरपंच अमित राठिया सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दिनांक 28 अगस्त 2026 को 50 वर्षीय महिला ने चौकी जोबी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे वह अपने घर में थी। इसी दौरान अमित राठिया, अनिल कुमार राठिया निवासी आँगना थाना धरमजयगढ़ तथा धनसिंह राठिया एवं इगेन्द्र राठिया निवासी पुछियापाली चौकी जोबी वहां पहुंचे। आरोपियों ने पूर्व रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा उसकी इज्जत लेने के उद्देश्य से कपड़े खींचकर उतारने का प्रयास किया गया। महिला किसी तरह भागकर गली में पहुंची, जहां आरोपी अनिल राठिया ने उसे पीछे से पकड़ लिया, जबकि अमित राठिया एवं धनसिंह राठिया उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े खींचने लगे। वहीं इगेन्द्र राठिया द्वारा मोबाइल से घटना का वीडियो बनाए जाने की बात भी महिला ने अपनी शिकायत में बताई। महिला की आवाज सुनकर बचाव के लिए पहुंचे ग्रामीणों के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी जोबी, थाना खरसिया में आरोपियों अमित राठिया, अनिल कुमार राठिया, धनसिंह राठिया एवं इगेन्द्र राठिया के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं घटनास्थल से अपराध में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स एवं पल्सर मोटरसाइकिल तथा घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने में प्रयुक्त ओप्पो मोबाइल फोन को जब्त किया है। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी अमित राठिया पिता बलदेव सिंह उम्र 36 वर्ष, अनिल कुमार राठिया पिता बलदेव सिंह उम्र 30 वर्ष, धनसिंह राठिया पिता जेठूराम उम्र 52 वर्ष एवं इगेन्द्र राठिया पिता धनसिंह उम्र 22 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी अमित राठिया ग्राम ओंगना का सरपंच है। अन्य आरोपी भी ग्राम आँगना (धरमजयगढ़) एवं जोबी क्षेत्र के निवासी हैं।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा की “महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में रायगढ़ पुलिस की नीति स्पष्ट है महिला संबंधी शिकायतों पर तत्काल, संवेदनशील और कानूनसम्मत कार्रवाई करते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related News

📲 Install App