नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 10:37 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
India

“वंदे मातरम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए” छात्र आंदोलन पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान

Nazar Chhattisgarh

रायपुर। योगगुरु बाबा रामदेव रविवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। भोपाल से देहरादून जाते समय देहरादून में खराब मौसम के कारण उन्होंने रायपुर में रात्रि विश्राम करने का निर्णय लिया है। बाबा रामदेव सोमवार सुबह देहरादून के लिए रवाना होंगे। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही वे मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने देश की मौजूदा परिस्थितियों, शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

भारतीय बचपन खतरे में है- बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने कहा कि देश में न हिंदू, न मुसलमान, न क्षत्रिय, न ब्राह्मण समेत अन्य कोई भी जाति खतरे में नहीं है। खतरे में भारतीय बचपन है। देश की जवानी, देश का वर्तमान, देश का भविष्य खतरे में है। कुछ लोग आंदोलनों के लिए देश के बचपन का इस्तेमाल कर रहे हैं। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन होना चाहिए। देश की शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्था को लेकर गहरे प्रश्न हैं। व्यक्ति केंद्रित व्यवस्था नहीं होनी है।

राष्ट्रगीत को लेकर देश में सियासत पर बयान
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर राष्ट्रगीत के अपमान के आरोप को लेकर देश में गरमाई सियासत पर बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने यह वीडियो अभी तक नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम से लेकर देश की एकता और अखंडता का सवाल है। इस पर सभी को एक होना चाहिए। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रहित और राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है।

देश की व्यवस्थाओं को लेकर बाबा रामदेव का बड़ा बयान
भारत देश की व्यवस्थाओं को लेकर बाबा रामदेव का बड़ा बयान देते हुए कहा कि केवल एक PM देश को ठीक कर देंगे, यह भी अपेक्षा पूरी तरीके से उचित नहीं है। नरेंद्र मोदी की नीतियों में बहुत कुछ देश में अच्छा हुआ है। बहुत से लोगों को बहुत कुछ अच्छा नहीं दिखता, यह गलत है। देश में सब कुछ अच्छा है, यह बात भी गलत है। हमें हमेशा न्यायपूर्ण दृष्टि से सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में समस्या केवल नौकरियों की नहीं है, पर्यावरण समेत अन्य मुद्दों की भी है। शिक्षा का व्यवसायीकरण होना खराब है। देश की शिक्षा और चिकित्सा अगर सुधारनी हो तो सरकारी तंत्र का लाभ उठाने वालों को ध्यान देना चाहिए। सरकारी तंत्र का लाभ उठाने वालों के बच्चों को गवर्नमेंट स्कूल में पढ़ना और गवर्नमेंट हॉस्पिटल में इलाज करना चाहिए। व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर पुरुषार्थ करने की आवश्यकता है।

Related News

📲 Install App