नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 09:52 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
CG CINEMA NEWS

छत्तीसगढ़ के बाद अब पूरे भारत में दिखेगा एमएस म्यूजिक का जलवा, नागपुरी म्यूजिक में नए चैनल की एंट्री

CG CINEMA NEWS

छत्तीसगढ़ में दर्शकों का प्यार और समर्थन हासिल करने के बाद अब एमएस म्यूजिक ने अपने विस्तार की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। एमएस म्यूजिक की ओर से अब नागपुरी म्यूजिक के लिए नया चैनल शुरू किया गया है, जिसके जरिए नागपुरी गीत-संगीत और मनोरंजन को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है।

एमएस म्यूजिक की टीम ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों से मिले प्यार और आशीर्वाद के बाद अब यह नया चैनल शुरू किया गया है। नागपुरी संगीत की दुनिया में नए अंदाज और नए कंटेंट के साथ यह चैनल दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

टीम ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में दर्शकों ने एमएस म्यूजिक को अपना प्यार दिया, उसी तरह नागपुरी चैनल को भी दर्शकों का स्नेह और आशीर्वाद मिलने की उम्मीद है। चैनल के माध्यम से नागपुरी म्यूजिक से जुड़े कलाकारों और संगीत को व्यापक मंच देने का प्रयास किया जाएगा।

एमएस म्यूजिक की ओर से दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह नई शुरुआत दर्शकों के प्यार की बदौलत संभव हुई है। टीम ने नागपुरी म्यूजिक प्रेमियों से नए चैनल से जुड़ने और अपना प्यार बनाए रखने की अपील की है।

Related News

📲 Install App