छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में नए गीतों के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति और मनोरंजन को नई पहचान मिल रही है। इसी कड़ी में आर.जी. राज म्यूजिक की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी गीत 'गोरी तोर गिज ले हंसी' दर्शकों के बीच प्रस्तुत किया गया है। गीत में हिमांशु यादव और रूपा चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
इस गीत को रोशन वैष्णव और अनुपमा मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इसके गीतकार रमा लहरे एवं रोशन वैष्णव हैं, जबकि संगीत निर्देशन की जिम्मेदारी भी रोशन वैष्णव ने संभाली है।
गीत के निर्माता राम गोपाल राज हैं तथा निर्देशन राकेश यादव ने किया है। वीडियो की परिकल्पना, छायांकन एवं संपादन आशुतोष प्रसाद ने किया है। गीत की रिकॉर्डिंग यश यादव ने की है। वहीं रिकॉर्डिंग, मिश्रण एवं मास्टरिंग का कार्य आर.वी. रिकॉर्डिंग स्टूडियो में किया गया है।
गीत की नृत्य संरचना राकेश यादव ने तैयार की है। इसमें जगदलपुर के रासपरब समूह सहित सविता रामटेके, उर्वशी कश्यप, अनीता बघेल, जागृति बाला, लुभावना ठाकुर, अक्षरा राव, बबली हलधर, लकी नारायण, गोकुल बघेल, विनय मित्र, राकेश साहा, अनुराग बनिक एवं अरुण नाग ने सहभागिता निभाई है।
इसके अतिरिक्त निर्माण प्रमुख हेमलाल ध्रुव एवं आदित्य प्रसाद रहे। रूप-सज्जा की जिम्मेदारी सविता रामटेके ने संभाली, जबकि गीत का पोस्टर विशाल साहू (सैम ग्राफिक्स, बिलासपुर) ने तैयार किया है। समन्वयक हेमलाल ध्रुव हैं तथा डिजिटल वितरण का कार्य इल्यूजन वीएफएक्स द्वारा किया गया है।
छत्तीसगढ़ी कलाकारों, गायकों और तकनीकी सहयोगियों की सामूहिक मेहनत से तैयार यह गीत स्थानीय संगीत जगत में एक नई प्रस्तुति के रूप में सामने आया है।

▶
▶
▶
▶