छत्तीसगढ़ी गीत में AI गायिका आराधना की आवाज ने मचाई धूम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'तोर नैना का बोले'
रायपुर। छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भी अपनी नई पहचान बना रहा है। इन दिनों छत्तीसगढ़ी गीत 'तोर नैना का बोले' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गीत की सबसे खास बात यह है कि इसमें मशहूर गायक सुनील सोनी के साथ किसी महिला गायिका ने नहीं, बल्कि AI तकनीक से तैयार की गई आवाज ने अपनी प्रस्तुति दी है।
इस AI गायिका का नाम आराधना रखा गया है। गीत में सुनील सोनी की आवाज के साथ AI आराधना की आवाज का अनूठा मेल सुनने को मिल रहा है। नई तकनीक और छत्तीसगढ़ी संगीत का यह प्रयोग श्रोताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
गीत 'तोर नैना का बोले' के गीतकार रोहितानंद सागर हैं। इसका संगीत, रिकॉर्डिंग एवं मिक्सिंग राजा मानिकपुरी (आराधना स्टूडियो) ने किया है।
वहीं वीडियो में तुषार और शीतल कलाकार के रूप में नजर आ रहे हैं। वीडियो का छायांकन टिंकू चेलक (टी फिल्म्स) ने किया है, जबकि सहायक छायांकन तेज नारायण ने संभाला है। वीडियो एडिटिंग एवं मिक्सिंग टिंकू चेलक ने की है। कोरियोग्राफी शिवेश दीप और पोस्टर डिजाइन केशव किशोर ने तैयार किया है।
कुल मिलाकर, छत्तीसगढ़ी संगीत में AI तकनीक का यह प्रयोग एक नई संभावनाओं की ओर संकेत कर रहा है। अब देखना होगा कि AI गायिका आराधना की यह आवाज आने वाले समय में छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के बीच कितनी लोकप्रियता हासिल करती है।


▶
▶
▶
▶