प्रोड्यूसर राज राजक लेकर आ रहे हैं नई छत्तीसगढ़ी म्यूजिकल प्रस्तुति, यमन राजा और अमृता कुशवाहा की जोड़ी आएगी नजर
छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके The CGF Music एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए नई म्यूजिकल प्रस्तुति लेकर तैयार है। अपने पिछले लोकप्रिय गीत ‘टुकुर टुकुर’ को दर्शकों से मिले शानदार प्रतिसाद के बाद अब CGF Music ने अपने आगामी छत्तीसगढ़ी गीत ‘घरवाली बनबे का’ का आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर सामने आने के बाद से ही छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के बीच इस नए गीत को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि यह गीत 20 नवंबर 2026 को रिलीज होने जा रहा है।
इस नए प्रोजेक्ट में प्रोड्यूसर राज राजक की महत्वपूर्ण भूमिका है। CGF Music के माध्यम से दर्शकों के लिए एक और नई छत्तीसगढ़ी एल्बम तैयार की गई है। इससे पहले ‘टुकुर टुकुर’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था और इस गीत ने 7.5 मिलियन से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार किया। इसी सफलता के बाद अब प्रोड्यूसर राज राजक की नई प्रस्तुति ‘घरवाली बनबे का’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
यमन राजा और अमृता कुशवाहा की जोड़ी आएगी नजर
जारी किए गए आधिकारिक पोस्टर में मुख्य कलाकार के रूप में यमन राजा और अमृता कुशवाहा नजर आ रहे हैं। दोनों की आकर्षक प्रस्तुति ने पोस्टर को खास बनाया है। वहीं गीत को अपनी आवाज गायक विवेक शर्मा और गायिका अनुपमा मिश्रा ने दी है। गीत के निर्देशक सतीश साहू हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन एवं अन्य तकनीकी जिम्मेदारियों में पुष्कर साहू की अहम भूमिका है।
अनुभवी टीम ने संभाली जिम्मेदारी
‘घरवाली बनबे का’ के लिरिक्स एवं कंपोजिशन राहुल डडसेना ने तैयार किए हैं। म्यूजिक डायरेक्टर विवेक निलेश शर्मा हैं तथा मिक्सिंग और मास्टरिंग का कार्य विवेक शर्मा ने किया है। कोरियोग्राफी एवं स्टोरी की जिम्मेदारी सतीश साहू ने संभाली है। वहीं डीओपी, एडिटर एवं कलर का कार्य पुष्कर साहू ने किया है। प्रोडक्शन मैनेजर हेमेन्द्र राजपूत हैं। कैमरा असिस्टेंट केशव, आर्ट हेड किरण हिरवानी तथा सनत एवं कामदेव डांस ग्रुप ने भी इस प्रोजेक्ट में योगदान दिया है।
20 नवंबर को होगा दर्शकों का इंतजार खत्म
अब छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों की निगाहें 20 नवंबर पर टिकी हुई हैं, जब ‘घरवाली बनबे का’ दर्शकों के बीच रिलीज होगा। ‘टुकुर टुकुर’ जैसी सफल प्रस्तुति के बाद CGF Music की इस नई पेशकश से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। देखना दिलचस्प होगा कि प्रोड्यूसर राज राजक की यह नई म्यूजिकल प्रस्तुति दर्शकों के बीच कितनी लोकप्रियता हासिल करती है और क्या यह भी व्यूज के नए रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होती है।

▶
▶
▶
▶