The CGF Music की एक और शानदार म्यूजिकल प्रस्तुति दर्शकों के बीच आ चुकी है। प्रोड्यूसर राज राजक के इस नए गीत को रिलीज होते ही दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। महज 24 घंटे के भीतर गीत ने 250K से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।
गीत में यमन राजा और अमृता कुशवाहा की शानदार जोड़ी नजर आ रही है, वहीं गायक विवेक शर्मा और गायिका अनुपमा मिश्रा की आवाज ने इस प्रस्तुति को खास बनाया है।
इससे पहले The CGF Music के सुपरहिट गीत ‘टुकुर टुकुर’ को 7.5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। अब ‘घरवाली बनबे का’ को मिल रहे शुरुआती प्यार ने एक बार फिर CGF Music की टीम का उत्साह बढ़ा दिया है।
आपने भी अभी तक ‘घरवाली बनबे का’ का वीडियो नहीं देखा है, तो अभी देखिए और इस शानदार छत्तीसगढ़ी प्रस्तुति का आनंद लीजिए।
वीडियो देखने के बाद कमेंट में जरूर बताइए कि आपको यमन राजा और अमृता कुशवाहा की यह जोड़ी कैसी लगी!

▶
▶
▶
▶