नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 10:36 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Local

नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

Nazar Chhattisgarh

नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद करने के बाद मामले में आरोपी धर्मेंद्र काठे (35 वर्ष), निवासी भदरा उपर, थाना पामगढ़ को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 की रात नाबालिग बालिका के लापता होने की सूचना परिजनों की ओर से थाना पामगढ़ में दी गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपहरण का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बालिका की तलाश शुरू की और जांच के दौरान उसे सकुशल बरामद कर लिया।

विवेचना के दौरान पुलिस को मामले में धर्मेंद्र काठे की संलिप्तता के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करने के साथ ही मामले में आरोपी की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित हुई। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पूरी कार्रवाई में TI पामगढ़ निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

Related News

📲 Install App