नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 09:51 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Local

डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Nazar Chhattisgarh

20,000 रेडियम स्टिकर से सुरक्षित होगी पदयात्रियों की यात्रा, पार्किंग स्थलों पर CCTV कैमरों और प्रकाश की

राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि के दौरान माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और सुव्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। नवरात्रि मेले के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 30 राजपत्रित अधिकारियों, 50 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों तथा 1,100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की जाएगी। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अजय यादव के मार्गदर्शन एवं SP अंकिता शर्मा के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

माँ बम्लेश्वरी के ऊपर मंदिर, नीचे मंदिर, मेला क्षेत्र, दर्शन मार्ग, रेलवे स्टेशन और प्रमुख आवागमन मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात सुचारु बनाए रखने और आपात परिस्थितियों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें सक्रिय रहेंगी। अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए क्राइम टीम भी तैनात की जाएगी। प्रमुख प्रवेश मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डोंगरगढ़ के प्रत्येक पार्किंग स्थल पर CCTV कैमरों और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

नवरात्रि के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अंजोरा बायपास-डोंगरगढ़, तुमड़ीबोड़-डोंगरगढ़ और चिचोला-बिराटलाब-खैरागढ़ मार्गों पर विशेष यातायात प्रबंधन किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार वाहनों का मार्ग परिवर्तन और आवाजाही का नियमन किया जाएगा। वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने का आग्रह किया गया है।

रात्रि में पदयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सड़क सुरक्षा के लिए राजनांदगांव पुलिस 20,000 रेडियम स्टिकर वितरित करेगी। इन स्टिकरों से अंधेरे में पदयात्रियों की दृश्यता बढ़ेगी और वाहन चालकों को सड़क पर चल रहे श्रद्धालुओं को पहचानने में मदद मिलेगी। पुलिस ने पदयात्रियों से सड़क के किनारे सुरक्षित ढंग से चलने, समूह में अनुशासित यात्रा करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालु राजनांदगांव पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकेंगे। डोंगरगढ़ के शिरपानी डोम, ऊपर मंदिर और नीचे मंदिर परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम में भी पुलिस अधिकारी उपलब्ध रहेंगे। बिछड़े हुए बच्चों या परिजनों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है। श्रद्धालुओं को अपने बच्चों को भीड़ में अकेला नहीं छोड़ने, उनके पास अभिभावकों का नाम और मोबाइल नंबर रखने तथा कीमती सामान और अधिक नकदी साथ लाने से बचने की सलाह दी गई है।

माँ बम्लेश्वरी मंदिर के अलावा माँ शीतला मंदिर, माँ पायल भैरवी मंदिर और माँ करेला भवानी मंदिर में भी आवश्यक पुलिस बल तैनात रहेगा। राजनांदगांव पुलिस ने कहा है कि नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, सुगम दर्शन सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस ने माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनसे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Related News

📲 Install App