नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 09:50 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Local

सिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलन

Nazar Chhattisgarh

पंडित शुभम महाराज विधि-विधान से करेंगे पूजा-अर्चना, समिति अध्यक्ष विजय सिन्हा ने दी जानकारी

बेमेतरा, 10 अक्टूबर। नगर के प्रसिद्ध सिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियाँ जोरों पर चल रही हैं। माँ कालिका के दरबार को भव्य रूप से सजाने तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने में मंदिर समिति जुटी हुई है। नवरात्रि पर्व को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।

नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इसके पश्चात पंडित शुभम महाराज के द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई जाएगी। माँ कालिका की आराधना के साथ नवरात्रि पर्व का शुभारंभ होगा और श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर बेमेतरा के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्रि पर्व के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन के लिए पहुँचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।

विजय सिन्हा ने समस्त नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से नवरात्रि पर्व में शामिल होकर माँ कालिका का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि माँ कालिका की कृपा से नगर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा सभी के जीवन में मंगल हो।

Related News

📲 Install App