नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 09:52 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Local

CG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीर

Nazar Chhattisgarh

सक्ती, 11 अक्टूबर 2026। सक्ती जिले से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पूरा मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पोता से आमनदुला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद तीनों को इलाज के लिए मालखरौदा ले जाया गया, जहां 18 वर्षीय नीरज सारथी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नीरज सारथी, पिता केदार सारथी, उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है।

वहीं, हादसे में घायल रोशन बैरागी, पिता राम प्रसाद, उम्र 20 वर्ष और विकास महंत, पिता संतोष दास, उम्र 18 वर्ष की हालत नाजुक बताई जा रही है। बेहतर उपचार के लिए दोनों घायलों को रायगढ़ रेफर किया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया है, जबकि दो अन्य परिवार अपने बच्चों की सलामती की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Related News

📲 Install App