नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 09:50 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Local

Korba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गई

Nazar Chhattisgarh

हसदेव नदी के तट पर स्थित मां सर्वमंगला देवी मंदिर में क्वांर नवरात्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर प्रबंधन द्वारा यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा उन्हें सुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मंदिर का रंग-रोगन करने के साथ ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गई है। मंदिर में नवरात्रि पर्व पर हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित करवाते हैं। विदेशों से भी लोग अपना रसीद कटवाते हैं।खबरें पढ़ें

सर्वमंगला मंदिर के प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने बताया शारदीय क्वार नवरात्रि पर्व 11 अक्टूबर रविवार से प्रारंभ होगा, सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलन हेतु तैल्य ज्योति कलश 901/-रूपये एवं घृत ज्योति कलश हेतु 2100/- रूपये जमा कर रसीद लेवें। सर्वमनोकामना ज्योति कलश का हवन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, कपिलातर्पण, सजीयादान, ब्राहम्ण भोज, कन्या भोज 18 अक्टूबर 2026 रविवार को होगा। जवारा कलश विसर्जन, दिनांक 19.10.2026, सोमवार संध्या 5.00 बजे होगा। माँ सर्वमंगला की मंगल आरती प्रतिदिन प्रात:काल एवं संध्या 7.00 बजे होगी।

माँ का भोग प्रसाद प्रतिदिन दोपहर 12.00 बजे होगा। 8माँ सर्वमंगला देवी का मंगल श्रृंगार प्रति सुबह 05.00 बजे होगी। प्रतिदिन भजन, कीर्तन एवं माता जसगीत अखंड रूप से चलता रहेगा। सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में नवरात्रि पर्व पर सुबह-शाम भंडारे का आयोजन रखा गया है। सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर के पास दुकान लगाने के इच्छुक व्यापारीगण सादर आमंत्रित हैं। कृपया पुजारी/ प्रबंधक से संपर्क करें – ज्योति कलश नवरात्रि पर्व का प्रसाद मंदिर परिसर कार्यालय से प्राप्त करें।

Related News

📲 Install App