नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 10:33 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Local

कोरबा में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 10 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू

Nazar Chhattisgarh

कोरबा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोरबा द्वारा दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों के अस्थायी नियोजन के लिए 10 अक्टूबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों के लिए एक-एक अतिथि शिक्षक का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

वॉक-इन इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों का पंजीयन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। पंजीयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 12 बजे से साक्षात्कार शुरू होगा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा इसके लिए एसईसीबी, कोरबा स्थित हिंदी माध्यम विद्यालय को आयोजन स्थल निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर पंजीयन एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

अतिथि शिक्षक के पद के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री, बी.एड. की योग्यता तथा विद्यालय में पीजीटी के रूप में कम से कम सात वर्ष का अनुभव आवश्यक रखा गया है। पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन के साथ शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर प्राप्त अंकों, डेमो अध्यापन तथा संरचित साक्षात्कार को शामिल किया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित शर्तों एवं नियमों के अधीन अधिकतम 10 माह की अवधि के लिए अतिथि शिक्षक के रूप में अस्थायी रूप से नियोजित किया जाएगा। चयनित अतिथि शिक्षक को प्रतिमाह 35,000 रुपये का मानदेय प्रदान किया जाएगा। नियोजन की अवधि और अन्य शर्तें संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होंगी।

वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान-पत्र तथा निर्धारित आवेदन प्रारूप साथ लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले अपनी पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लें।

भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और निर्धारित आवेदन प्रारूप जिला प्रशासन की वेबसाइट korba.gov.in तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होने से पहले दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी के अपात्र पाए जाने या आवेदन में गलत अथवा भ्रामक जानकारी दिए जाने की स्थिति में उसकी अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है

Related News

📲 Install App