नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 10:33 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Local

चांपा में नवरात्रि पर दिखेगा आस्था का अद्भुत संगम, एक ही पंडाल में माता रानी के साथ होंगे 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

Nazar Chhattisgarh

70 फीट ऊंचा और 110 फीट गहरा होगा भव्य पंडाल, पश्चिम बंगाल के खास कारीगर दे रहे पंडाल और भोलेनाथ की प्रतिमा को आकर्षक स्वरूप

चांपा :- शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष चांपा में श्रद्धा, भक्ति और भव्यता का ऐसा संगम देखने को मिलने वाला है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। नगर में जगह-जगह माता रानी की प्रतिमाएं विराजित की जा रही हैं और आकर्षक पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लेकिन थाना चौक के पास पोस्ट ऑफिस के बगल में तैयार हो रहा भव्य पंडाल इस बार कुछ अलग और खास होने वाला है।
यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सिर्फ माता रानी के दर्शन ही नहीं, बल्कि देशभर में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का भी अवसर मिलेगा। विशाल धार्मिक अवधारणा पर तैयार किए जा रहे इस पंडाल को करीब 70 फीट ऊंचा, 60 फीट चौड़ा और 110 फीट गहरा बनाया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल के कारीगर दे रहे पंडाल को खास स्वरूप

पंडाल की भव्यता को आकर्षक और जीवंत स्वरूप देने के लिए पश्चिम बंगाल से विशेष रूप से बुलाए गए कुशल कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इन्हीं कारीगरों द्वारा पंडाल की कलाकारी, सजावट, देवी-देवताओं के स्वरूप और विभिन्न धार्मिक चित्रों को तैयार कर अंतिम रूप दिया जा रहा है।खास बात यह है कि भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा एवं उनसे जुड़े विभिन्न स्वरूपों और चित्रों को भी पश्चिम बंगाल के कारीगर अपनी विशेष कला-कौशल से तैयार कर रहे हैं। पंडाल में उनकी बारीक कारीगरी और आकर्षक कलात्मकता श्रद्धालुओं के लिए विशेष अनुभव रहने वाली है।

माता रानी के साथ दिखेंगे भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूप

पंडाल में माता रानी की भव्य प्रतिमा के साथ भगवान भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा भी स्थापित की जा रही है। धार्मिक थीम को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन के साथ भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का भी अहसास हो सके।समिति से जुड़े सदस्यों के अनुसार इस बार पंडाल को केवल सजावट तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे आस्था, धार्मिक संस्कृति और भव्य कलाकारी का संगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

नौ दिनों तक होगा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

नवरात्रि के दौरान माता रानी की नियमित पूजा-अर्चना और आरती के साथ इस वर्ष पूरे नौ दिनों तक भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन कराया जाएगा। भक्तों के लिए विभिन्न धार्मिक एवं विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

9 अक्टूबर को होगा माता रानी का भव्य आगमन

माता रानी का 9 अक्टूबर को भव्य आगमन होने जा रहा है। इसके लिए समिति के सदस्य लगातार बैठकें कर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। माता आगमन को भी भव्य एवं आधुनिक स्वरूप देने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।नवरात्रि में इस बार थाना चौक के पास बनने वाला यह भव्य पंडाल चांपा के श्रद्धालुओं के लिए केवल माता रानी के दर्शन का स्थल नहीं, बल्कि शक्ति और शिव की भक्ति, 12 ज्योतिर्लिंगों की झलक और पश्चिम बंगाल के कारीगरों की अद्भुत कला का अनूठा संगम बनने जा रहा है। यही वजह है कि नवरात्रि शुरू होने से पहले ही यह पंडाल नगरवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related News

📲 Install App