नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 10:37 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Local

छत्तीसगढ़ के आईपीएस संतोष सिंह ने संभाला दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

Nazar Chhattisgarh

रायपुर,08 अक्टूबर 2026। वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़ के आईपीएस संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो (डीएमआरसी) में सीआईएसएफ के डीआईजी के रूप में पदस्थ कर इसकी सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को उनके सुरक्षा प्रबंधन के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता के चलते दिल्ली की लाइफलाइन कहे जाने वाले दिल्ली मेट्रो लाईनों और यात्रियों की सुरक्षा संभालने का दायित्व दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिष्ठित दिल्ली मेट्रो 271 स्टेशन वाली एक त्वरित परिवहन प्रणाली है, जो भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली और उससे सटे यूपी व हरियाणा के शहरों को जोड़ती है। हाल में ही 17 सितंबर को दिल्ली मेट्रो ने एक दिन में करीब 82.45 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज करके एक रिकॉर्ड बनाया है।

छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में एसपी/एसएसपी के रूप में अनुभव के साथ कुल ग्यारह जिलों में रहे पदस्थ

विवादों से दूर, संतोष सिंह अपनी परिपक्व व संवेदनशील पुलिसिंग के साथ सामुदायिक पुलिसिंग के प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं। आईपीएस संतोष सिंह छत्तीसगढ़ के कुल नौ जिलों- रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर व कोंडागांव जिले में एसपी/एसएसपी के पद पर रह चुके हैं। वे सुकमा में एएसपी और दुर्ग में सीएसपी भी रहे हैं। अभी वे हैदराबाद में डीआईजी साउथ ज़ोन-2 के रूप में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के औद्योगिक, रणनीतिक प्रतिष्ठानों व पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा देख रहे थे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

📲 Install App