जनसेवा की दिशा में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की पहल, मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की स्वास्थ्य टीम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, जरूरतमंद मरीजों को इलाज में सहयोग देने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
भेंट के दौरान एसोसिएशन की टीम ने मुख्यमंत्री को संगठन द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को उपचार संबंधी सहायता दिलाने, स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने और मरीजों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश रात्रे, प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. संजय निराला, अतिरिक्त सलाहकार श्री विजेंद्र बघेल, सत्कार अधिकारी श्री टोपेश ध्रुव तथा स्वास्थ्य विभाग के संयोजक श्री अरविंद वर्मा उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनसेवा के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा भविष्य में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किए जाने वाले कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एसोसिएशन की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में भी अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने की दिशा में सहयोग करना है।

▶
▶
▶
▶