नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 10:36 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Local

अच्छे आचरण का मिला इनाम....केंद्रीय जेल से 21 उम्रकैद के कैदी रिहा, 14 साल से अधिक काट चुके थे सजा

Nazar Chhattisgarh

बिलासपुर, 09 अक्टूबर। केंद्रीय जेल बिलासपुर से आज 21 आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को रिहा किया गया। रिहा होने वालों में 20 पुरुष और एक महिला कैदी शामिल हैं। इन कैदियों ने करीब 14 साल या उससे अधिक समय जेल में बिताया है। जेल में अच्छे व्यवहार और आचरण को देखते हुए उनकी रिहाई का फैसला लिया गया।

केंद्रीय जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से छत्तीसगढ़ के जेल डीजी हिमांशु गुप्ता लगातार बिलासपुर केंद्रीय जेल का दौरा कर रहे थे। इस दौरान वे कैदियों से जुड़े मामलों को लेकर सजग रहे और उनकी मानसिक स्थिति के साथ-साथ जेल में उनके व्यवहार और आचरण को समझने पर जोर दिया।

जेल अधीक्षक के मुताबिक, डीजी हिमांशु गुप्ता ने शासन से ऐसे कैदियों को रिहा कर समाज की मुख्यधारा में दोबारा शामिल करने की पहल की, जिनका जेल में रहते हुए व्यवहार अच्छा रहा है। इसी पहल के तहत 21 कैदियों की रिहाई की गई है।

इस रिहाई को अन्य कैदियों के लिए भी एक उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि जेल में रहते हुए अच्छा व्यवहार, अनुशासन और बेहतर आचरण बनाए रखने वाले कैदियों को दोबारा सामान्य जीवन में लौटने का अवसर मिल सकता है।

ख़बर शेयर करें

Related News

📲 Install App