नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 10:33 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Local

रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

Nazar Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा 09 अक्टूबर 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम के लिए राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच कर लगातार कार्रवाई गई है।

खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के ग्राम नवापारा (केवा) में खनिज रेत के अवैध उत्खनन में 1 जेसीबी एक्सकैवेटर मशीन को संलिप्त पाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके साथ ही ग्राम महुदा, पिपरदा, पुछेली, पीथमपुर, हाथनेवरा, चांपा, नवागढ़ क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जांच मे ग्राम पीथमपुर से 07 ट्रेक्टर को हसदेव नदी क्षेत्र से खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर में खनिज नियम के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया है। जब्त वाहनों को पुलिस थाना चांपा, नवागढ़ तथा कलेक्टोरेट परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया।

दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर महोबे ने जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Related News

📲 Install App