नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 09:49 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Local

CG में डबल मर्डर: मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, इलाके में मचा हड़कंप

Nazar Chhattisgarh

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौथना गांव में मां और बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका कमला सोनकर और उनके बेटे पर घर में घुसे आरोपी ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं परिवार की बेटी ममता सोनकर भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कमला सोनकर का पति घर से बाहर था। इसी बीच घर में यह वारदात हुई। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी में इस वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने का संदेह परिवार के ही एक रिश्तेदार पर है। हालांकि, आरोपी की भूमिका और हत्या के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

वारदात के पीछे की वजह और घटना की परिस्थितियों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है।

Related News

📲 Install App