नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 09:51 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Local

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षमतापुर में नशा मुक्ति एवं अनुशासन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Nazar Chhattisgarh

क्षमतापुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षमतापुर में आज नशा मुक्ति एवं अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, गीत एवं भाषण के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और अनुशासित जीवन के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

नशा मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक में छात्रा नागेश्वरी, प्रियंका, मनीषा, दिव्या तथा छात्र जैनलाल और महेश ने अपनी प्रस्तुति से सभी को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। वहीं गीत प्रस्तुति में कनिता, अंजना एवं समीक्षा ने भाग लिया। विद्यार्थियों के गीत एवं भाषण के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, समय पालन, नियमित अध्ययन, गुरुजनों के सम्मान तथा विद्यालय के नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्री योगेश धीवर ने किया। आयोजन में श्री भूषण यादव, श्री विजय पैकरा, श्री सुरेश पुनाचा, सुश्री बैगा, श्री शिव प्रसाद, श्री सागर एवं श्री देवनाथ सहित विद्यालय के शिक्षकगण का सहयोग रहा।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पारिका यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशामुक्त एवं अनुशासित समाज के निर्माण का संदेश दिया।

Related News

📲 Install App