नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 09:51 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Local

नवरात्रि में नैला दुर्गा पंडाल जाने से पहले जान लें रूट चार्ट, चारपहिया वाहनों पर प्रतिबंध.... पुलिस ने तय की पार्किंग व्यवस्था

Nazar Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा, 10 अक्टूबर 2026। नवरात्रि पर्व के दौरान नैला स्थित मां दुर्गा पंडाल में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने विशेष यातायात रूट चार्ट जारी किया है। नैला अग्रसेन भवन के सामने स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। साथ ही, भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए कुछ मार्गों पर चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस के अनुसार, नवरात्रि पर्व के दौरान नैला दुर्गा पंडाल मार्ग पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। बीटीआई चौक से नेताजी चौक की ओर जाने वाले लिंक रोड पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह नेताजी चौक से नैला की ओर अग्रवाल प्रिंटर्स तक चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि, बीटीआई चौक की ओर से नेताजी चौक जाने के बजाय विपरीत दिशा में नेताजी चौक से बीटीआई चौक की ओर वाहनों को जाने की अनुमति रहेगी।

अलग-अलग मार्गों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित

नैला फाटक, बलौदा और सरखो की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन नैला दशहरा मैदान, नैला बस स्टैंड, पंजाब नेशनल बैंक के बगल, गोशाला स्कूल और अग्रवाल प्रिंटर्स के सामने नहरिया बाबा रोड के पास निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े कर सकेंगे।

बनारी और अकलतरा की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए शारदा चौक के पास सरस्वती शिशु मंदिर नैला, जय भारत स्कूल, हॉलैंड ट्रैक्टर के पीछे, बजरंगी पारा गली तथा एचपी गैस और ओल्ड आर्या मोबाइल के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

केरा रोड, खोखरा और सुकली की ओर से आने वाले श्रद्धालु तहसील चौक स्थित सी-मार्ट परिसर, गणेश समिति ग्राउंड और तहसील कार्यालय परिसर में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।वहीं, चांपा की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए हाई स्कूल मैदान जांजगीर, डाइट स्कूल, हैंडबॉल ग्राउंड, पुराना अस्पताल जांजगीर, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, तुलसी भवन के सामने कृष्णा प्लाजा तथा नहर पार से नहरिया बाबा रोड के नीचे नैला की ओर जाने वाले मार्ग पर पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

नैला स्टेशन जाने और लौटने के लिए वन-वे व्यवस्था

नैला रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए शारदा चौक से नेभनदास गली होते हुए स्टेशन तक जाने वाला मार्ग वन-वे रहेगा। वहीं, नैला स्टेशन से जांजगीर आने वाले वाहनों को अग्रवाल प्रिंटर्स के सामने से नहरिया बाबा रोड होकर आवागमन करना होगा। पुलिस ने दोनों मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू करने की जानकारी दी है, ताकि यातायात सुचारु बना रहे।

नवरात्रि तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

नवरात्रि पर्व के दौरान नैला-जांजगीर टाउन क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसका उद्देश्य दुर्गा पंडाल में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखना है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से की अपील

जांजगीर-चांपा पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। यातायात पुलिस द्वारा जारी रूट चार्ट, डायवर्जन और प्रतिबंधों का पालन करें तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें। पुलिस ने श्रद्धालुओं से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है, ताकि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के दर्शन के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related News

📲 Install App