नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 10:37 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
CG CINEMA NEWS

पद्म विभूषण पंडवानी लोक गायिका डॉ. तीजन बाई के जन्मदिन पर विशेष श्रद्धांजलि, डॉ. उर्वशी साहू की ‘द्रोपती चीर हरण कथा’ हो रही वायरल

नजर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका एवं पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई के जन्मदिन के अवसर पर पंडवानी की शानदार प्रस्तुति के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पंडवानी कथा वाचक डॉ. उर्वशी साहू द्वारा प्रस्तुत ‘द्रोपती चीर हरण कथा’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पंडवानी की इस विशेष ‘द्रोपती चीर हरण कथा’ प्रस्तुति में डॉ. उर्वशी साहू ने अपनी प्रभावशाली आवाज और कथावाचन शैली के माध्यम से महाभारत के महत्वपूर्ण प्रसंग को जीवंत रूप देने का प्रयास किया है। प्रस्तुति में रागी मोनु गायकवाड, बेंजो पर मनमोहन साहू, तबला पर पुष्कर भाई, ढोलक पर सूर्यकांत साहू, मंजीरा पर धर्मेंद्र वर्मा और हारमोनियम पर सुरेश निषाद ने संगत दी है। कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुति ने पंडवानी के पारंपरिक रंग को और प्रभावशाली बना दिया है।

तीजन बाई को समर्पित प्रस्तुति
डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय शैली और सशक्त कथावाचन के माध्यम से पंडवानी को देश-दुनिया में पहचान दिलाई। उनके जन्मदिन पर डॉ. उर्वशी साहू द्वारा प्रस्तुत यह कार्यक्रम उनकी कला-साधना और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक परंपरा को नमन करने का एक विशेष प्रयास है।
इस प्रस्तुति के जरिए पंडवानी की पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और छत्तीसगढ़ की लोककला को डिजिटल मंच पर बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया है।

यूट्यूब पर रिलीज, दर्शकों का मिल रहा प्यार

यह पंडवानी प्रस्तुति US ENTERTAINMENT के म्यूजिक लेबल के तहत Urvarshi Sahu Entertainment यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है। रिलीज के बाद से ही वीडियो को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेजी से बढ़ रही है।
वीडियो का DOP लक्ष्मण यादव और एडिटिंग अंकित साहू ने किया है। वहीं इसका निर्देशन डॉ. उर्वशी साहू ने किया है और प्रोड्यूसर US ENTERTAINMENT है। प्रस्तुति की भाषा छत्तीसगढ़ी है।
पंडवानी की परंपरा, डॉ. तीजन बाई की कला-साधना और नई पीढ़ी के कलाकारों के प्रयास को जोड़ती ‘द्रोपती चीर हरण कथा’ लोककला प्रेमियों के लिए खास प्रस्तुति बनकर सामने आई है।

Related News

📲 Install App